Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 25, 2024, 10:34 AM (IST)
WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म में नए लिंक सर्च फीचर को जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इस सुविधा के आने से फॉरवर्ड मैसेज में आए लिंक की प्रामाणिकता को गूगल (Google) पर जांचा जा सकेगा। इससे ऑनलाइन होने वाली धोखाधड़ी से बचने में आसानी होगी। इसकी टेस्टिंग शुरू हो गई है और इसका सपोर्ट चुनिंदा बीटा यूजर्स को मिलने लगा है। इस फीचर की जानकारी व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर्स (Whatsapp Features) पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo की रिपोर्ट से मिली है। और पढें: WhatsApp जल्द ला सकता है ये कमाल का फीचर, स्पैम मैसेज से मिलेगा छुटकारा
रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप का अपकमिंग फीचर लिंक इंफो ऑन गूगल Android 2.24.22.19 बीटा अपडेट के जरिए बीटा यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है। इसकी टेस्टिंग शुरू हो गई है। और पढें: WhatsApp में आ रहा नया फिल्टर, एक जगह दिखाई देंगी Business Chats
📝 WhatsApp beta for Android 2.24.22.19: what’s new?
और पढें: WhatsApp जल्द ला सकता है नया CarPlay App, जानिए क्या मिलेंगे फीचर्स
WhatsApp is rolling out a feature to get link info on Google, and it’s available to some beta testers!
Some users can experiment with this feature by installing certain previous updates.https://t.co/NtCq8FnrhP pic.twitter.com/yNtzecp5Am— WABetaInfo (@WABetaInfo) October 24, 2024
स्क्रीनशॉट को देखें तो व्हाट्सएप का नया फीचर पर्सनल चैट विंडो में मौजूद है। इस पर क्लिक करते ही गूगल पर लिंक से जुड़ी डिटेल ओपन हो जाएगी। इसके लिए अब यूजर्स को यूआरएल का मेन पेज ओपन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह फीचर सबसे ज्यादा तब काम आएगा, जब यूजर्स अनिश्चित होंगे कि लिंक सुरक्षित है या नहीं। इससे यूजर्स को नई सुरक्षा लेयर मिलेगी और वे खुद को ऑनलाइन स्कैम से बचा सकेंगे।
व्हाट्सएप के इस टूल से यूजर्स को लिंक से जुड़ी सारी डिटेल गूगल पर मिल जाएगी। इससे वे यह जान पाएंगे कि लिंक ओपन करना है या नहीं। माना जा रहा है कि इस सुविधा के आने से फिशिंग वाले लिंक्स पर रोक लगेगी और यूजर्स सुरक्षित रहेंगे।
जैसा कि हमने आपको आर्टिकल में बताया कि व्हाट्सएप लिंक इंफो ऑन गूगल फीचर की टेस्टिंग चल रही है। उम्मीद है कि नवंबर के अंत तक इसका सपोर्ट स्टेबल Android और iOS यूजर्स को मिलने लगेगा।