Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 09, 2024, 03:39 PM (IST)
WhatsApp में लगातार कई नए फीचर्स आ रहे हैं। हाल ही में लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने वीडियो कॉल के लिए Filters और Background की घोषणा की थी। अब आखिरकार इस फीचर को रोल आउट कर दिया गया है। अब इंस्टाग्राम की तरह ही व्हाट्सऐप पर भी वीडियो कॉल के दौरान यूजर्स को फिल्टर्स और बैकग्राउंड का यूज कर सकते हैं। इन फिल्टर्स और बैकग्राउंड का यूज करना बहुत आसान है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला
WhatsApp में Filters and Backgrounds का यूज करने के लिए आपको वीडियो कॉल के दौरान ही स्क्रीन पर ही फिल्टर्स और बैकग्राउंड के लिए ऑप्शन दिखेगा। अब आप Zoom और Google Meet की तरह वीडियो कॉल पर अपना बैकग्राउंड बदल सकता है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!
Note- ध्यान रखें कि WhatsApp के इस फीचर का यूज मैनें अपने आईफोन में किया है। मैंने कई स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप ओपन करके देखा है। अभी किसी एंड्रॉयड फोन में यह फीचर देखने को नहीं मिला है। फीचर को रोल आउट किया जा रहा है। उम्मीद के जल्द इसका यूज सभी यूजर्स कर पाएंगे। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड