Written By Manisha
Edited By: Manisha | Published By: Manisha | Published: Apr 06, 2026, 04:20 PM (IST)
NASA ने पिछले हफ्ते Artemis II मिशन को सफलतापूर्ण लॉन्च कर दिया था। इस मिशन के तहत 4 अंतरिक्ष यात्रियों को चांद की ओर भेजा गया है। हालांकि, वो चांद पर लैंड नहीं करेंगे बल्कि चांद के इर्द-गिर्द घूमकर अपकमिंग मिशन के लिए जरूरी टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग करेंगे। कहा जा रहा है कि सब-कुछ ठीक रहा तो ये सभी अंतरिक्ष यात्री 6 अप्रैल यानी आज रात तक चांद तक पहुंच जाएंगे। चांद के पास फ्याईबाय करने के बाद वे वापस पृथ्वी की ओर लौट जाएंगे। खास बात यह है कि आप इस मिशन के तहत आज रात आप घर बैठे चांद को Live देख सकेंगे। जी हां, नासा इसकी लाइवस्ट्रीमिंग करने वाला है। अगर आप भी इसमें दिलचस्पी रखते हैं, तो यहां जानें कहां पर देख सकेंगे Artemis II मिशन के तहत चांद को लाइव। और पढें: NASA के 5 सबसे महंगे मिशन, जिनमें खर्च हुए अरबों डॉलर
NASA ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि Artemis II lunar flyby की लाइव कवरेज को टेलीकास्ट करने जा रहे हैं। अगर आप भी इस मिशन को घर बैठे लाइव देखना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, नासा इसकी लाइवस्ट्रीमिंग कहीं और नहीं बल्कि Netflix पर करने वाला है। नेटफ्लिक्स पर लाइवस्ट्रीमिंग का काउंटडाउन भी शुरू हो चुका है। भारतीय व्यूवर्स इस कवरेज को आज 6 अप्रैल रात 10:30 बजे से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। और पढें: Rocket और Space Shuttle में क्या अंतर है? जानिए दोनों कैसे करते हैं काम
इसके अलावा, इसे NASA+, Prime Video, Apple TV, Hulu, Netflix, HBO Max और Roku जैसे प्लेटफॉर्म पर भी 1:00pm Eastern Time पर देख सकेंगे। कंपनी अपने ऑफिशियल YouTube चैनल पर भी इसे लाइव टेलीकास्ट कर सकें। नासा ने साफ किया है कि लाइव कवरेज की टाइमिंग रियल-टाइम ऑपरेशन के आधार पर बदल भी सकती है। इसके अलावा, आप नीचे इम्बेड वीडियो में भी इसकी लाइवस्ट्रीमिंग देख सकेंगे। और पढें: यूरोपियन स्पेस एजेंसी के Euclid टेलीस्कोप ने दिखाया Milky Way का अनोखा नजारा
आपको बता दें, नासा ने साल 1972 में Apollo programme लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य इंसान को चांद की सतह पर उतारना था। इसी मिशन के तहत नील आर्मस्ट्रंग चांद पर कदम रखने वाले पहले इंसान बने थे। इसी मिशन के अब पहली बार नासा एक बार फिर ऐसा मिशन लेकर आई है, लेकिन इस मिशन में किसी इंसान को चांद की सतह पर नहीं उतारा जाएगा। इस मिशन के तहत 322 फीट लंबा Space Launch System (SLS) रॉकेट को लॉन्च किया गया था, जिसमें Orion कैप्सूल 10 दिन की चांद की यात्रा करेगा।