Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 18, 2026, 05:26 PM (IST)
LPG Gas Complaint
LPG Gas Complaint: मिडिल ईस्ट तनाव का असर सीधे तौर पर भारत में देखा जा सकता है। महीनों से देशभर में LPG सिलेंडर की किल्लत देखी जा रही है। सरकार के दावे भले ही कुछ और हो, लेकिन हकीकत सबके सामने है। अभी भी कई जगहों पर गैस की सप्लाई देरी से हो रही है। वहीं, कुछ लोगों ने बताया कि डिलीवरी के दौरान डिलीवरी बॉय उनसे एक्स्ट्रा पैसे की मांग कर रहे हैं। जहां एक तरह देश में LPG सिलेंडर की किल्लत देखी जा रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस समस्या का फायदा उठाकर मासूम लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या से दो-चार हो रहे हैं और इसकी शिकायत करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। कुछ लोग डिलीवरी में देरी और एक्स्ट्रा पैसों की मांग की शिकायत तो करना चाहते हैं, लेकिन शिकायत कहां करें यह समझ नहीं पाते। यहां जानें LPG सिलेंडर व डिलीवरी से जुड़ी शिकायतें आप कहां-कहां कर सकते हैं। और पढें: LPG यूजर्स ध्यान दें, बंद नंबर गैस कनेक्शन से जुड़ा है, तो ऐसे करें अपडेट, घर बैठे होगा पूरा काम
1. अगर LPG सिलेंडर डिलीवरी के दौरान आपसे एक्स्ट्रा पैसे मांगे जा रहे हैं, तो आप सीधा गैस एजेंसी में शिकायत कर सकते हैं। और पढें: LPG Subsidy: फोन पर आया अलर्ट गैस सब्सिडी हो रही बंद, ऐसे चेक करें अपना सब्सिडी Status
2. अगर एजेंसी जाने का समय नहीं है तो आप गैस एजेंसी के कस्टमर केयर नंबर पर भी कंप्लेंट कर सकते हैं। और पढें: LPG गैस खत्म होने से 10 दिन पहले मोबाइल पर मिलेगा अलर्ट, कुछ ऐसे काम करता है Smart LPG Systems
3. साथ ही आप National Consumer Helpline के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज करके कार्रवाई कर सकते हैं।
1. सबसे पहले अपने फोन या फिर लैपटॉप में अपनी गैस एजेंसी की वेबसाइट ओपन करें। Indane गैस के लिए आपको https://iocl.com/contact-us पर जाना होगा।
2. यहां आपको एक कस्टमर केयर का ऑप्शन दिखेगा।
3. इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपनी शिकायत कर सकेंगे।
हर कंपनी का अपना अलग कस्टमर केयर नंबर होता है। आपको अपनी गैस एजेंसी का नंबर निकालना है।
1. Indane Gas का नंबर 18002331355
2. Bharat Gas का नंबर 1800224344
3. HP Gas का नंबर 18002333555
1. गैस एजेंसी के अलावा आप pgportal.gov.in पोर्टल के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
2. इसके लिए सबसे पहले pgportal.gov.in पर जाएं।
3. यहां साइन-अप करें। अगर आप पुराने यूजर हैं, तो लॉग-इन कर लें।
4. अब आपको Lodge Public Grievance के ऑप्शन को चुनना है।
5. इसके बाद आपके सामने कई विभाग की लिस्ट आएगी, जिसमें से आपको Ministry of Petroleum and Natural Gas को चुनना है।
6. अब LPG को चुनें।
7. अब आपको अपनी समस्या की जानकारी देनी है।
8. इसके बाद अपना कंज्यूमर नंबर व गैस एजेंसी का नाम लिखकर शिकायत सबमिट कर दें।