Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Feb 12, 2025, 07:47 PM (IST)
Instagram Reels का क्रेज हर तरफ है। रील्स के जरिए न केवल आप मजेदार शॉर्ट वीडियो देखकर अपना टाइम-पास करते हैं, बल्कि आज के समय में रील्स के जरिए लोग पैसा भी कमाते हैं। भारत में TikTok बैन के बाद ही इंस्टाग्राम ने अपना शॉर्ट वीडियो फीचर Reels लॉन्च किया था। देखते ही देखते इंस्टाग्राम का यह फीचर यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर हो गया है। लोग न केवल रील्स देखने पसंद करते हैं बल्कि वे अपनी रील्स बनाकर अपनी क्रिएटिविटी दुनिया के सामने रखते हैं। और पढें: Instagram Reels से बनाएं Animated Stickers, जानें कैसे
अगर आप खाली समय में Reels देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको इंस्टाग्राम का एक सीक्रेट फीचर बताने जा रहे हैं। इस फीचर के जरिए आप इंस्टाग्राम पर फुल स्क्रीन रील्स को इन्जॉय कर सकते हैं। अभी तक इंस्टाग्राम रील्स में आपको डिस्क्रिप्शन, लाइक व कमेंट जैसे कई सारे आइकन्स देखने को मिलते हैं। हालांकि, आप बस एक सिम्पल-सी सेटिंग करने के बाद इन सभी आइकन्स को स्क्रीन से रिमूव कर सकते हैं। यह ऑप्शन आपको फुल स्क्रीन व्यू एक्सपीरियंस प्रोवाइड करेगा। और पढें: अब कोई नहीं कर पाएगा आपकी Instagram फोटो का AI से गलत इस्तेमाल, Meta ने बंद किया ये विवादित फीचर
1. इंस्टाग्राम पर फुल-स्क्रीन रील्स देखने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Instagram ऐप ओपन करना होगा।
2. इसके बाद रील्स सेक्शन पर जाएं।
3. अगली स्क्रीन पर आपके सामने रील्स प्ले हो जाएंगी।
4. अब आपको रील्स के कॉर्नर पर दिख रहे तीन डॉट आइकन पर क्लिक करना होगा।
5. इसके बाद आपको View Full Screen का एक ऑप्शन दिखेगा।
6. इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको रील्स में फुल-स्क्रीन व्यू एक्सपीरयंस मिलेगा।
जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करते हैं। वैसे ही रील्स के बॉटम में दिखने वाले ऑप्शन जैसे यूजर नेम, ऑडियो, डिस्क्रिप्शन, लाइक, कमेंट, शेयर व म्यूजिक आदि सभी स्क्रीन से रिमूव हो जाएंगे और आपको फुल स्क्रीन रील्स का एक्सपीरियंस मिलेगा।