Instagram Reels से बनाएं Animated Stickers, जानें कैसे
July 15, 2026
Ashutosh Ojha
Instagram ने एक नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से आप किसी भी Reel या वीडियो से अपना पसंदीदा Animated Sticker बना सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Instagram अब यूजर्स को डायरेक्ट मैसेज (DM) के अंदर ही Animated Stickers बनाने की सुविधा देता है। इससे आप किसी Reel या वीडियो के मजेदार हिस्से को Sticker में बदलकर दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।
सबसे पहले Instagram खोलें और किसी भी DM Chat में जाएं। यहां शेयर किए गए फोटो या वीडियो के पास दिख रहे Scissor आइकन पर टैप करें।
अब उस Reel या वीडियो का वही हिस्सा चुनें जिसे आप Sticker बनाना चाहते हैं। चाहें तो वीडियो पर Long Press करके 'Make a Sticker' ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
Sticker बनाने से पहले आप वीडियो को ट्रिम कर सकते हैं और बिल्कुल सही फ्रेम चुन सकते हैं। इससे Sticker ज्यादा साफ और मजेदार दिखाई देगा।
वीडियो से बना Sticker पूरी तरह Animated रहता है। यानी वह बिल्कुल उसी तरह मूव करेगा, जैसे वह Reel या वीडियो में दिखाई देता है।
एक बार Sticker बनाने के बाद वह आपके Instagram Stickers Collection में सेव हो जाता है। इसके बाद आप उसे किसी भी Chat में बार-बार इस्तेमाल कर सकते हैं।