Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 10, 2025, 07:20 PM (IST)
Screen Recording: अगर आप अपने स्मार्टफोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग करते हैं, तो आपके लिए आप हम एक एंड्रॉइड के लेटेस्ट प्राइवेसी फीचर की जानकारी देने जा रहे हैं। अक्सर यूजर्स को यह परेशानी रहती है कि जब भी वह अपने स्मार्टफोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग करते हैं, तो फोन में आने वाले सभी नोटिफिकेशन भी रिकॉर्डिंग में आ जाते हैं। अगर आप नहीं चाहते कि स्क्रीन रिकॉर्डिंग के दौरान आपने फोन में कोई नोटिफिकेशन डिस्प्ले हो, तो आप यह आर्टिकल आपके लिए ही है। और पढें: WhatsApp में आ रही Unknown Call से हो गए बहुत परेशान, ऐसे करें साइलेंट
Android के लेटेस्ट अपडेट के बाद कई स्मार्टफोन में Privacy Protection नाम का फीचर आ चुका है। इस फीचर के जरिए स्क्रीन रिकॉर्डिंग के दौरान फोन में आने वाले नोटिफिकेशन रिकॉर्ड नहीं होंगी। ऐसे में आपको नोटिफिकेशन बंद करने के लिए फोन का इंटरनेट बंद नहीं करना पड़ेगा और न ही फोन को एरोप्लेन मोड में डालना होगा। आपको सिर्फ फोन का यह फीचर ऑन कर देना है। उसके बाद इंटरनेट ऑन होने के बाद भी फोन की नोटिफिकेशन स्क्रीन रिकॉर्डिंग में रिकॉर्ड नहीं होंगे। और पढें: Image to Video AI Free: फोटो से बनानी हैं वीडियो? यह AI Tool फ्री में करेगा शानदार काम, जानें कैसे
1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की Settings ओपन कर लें। और पढें: सेकंड हैंड मोबाइल लेते वक्त भूलकर भी न करें ये गलती, बस 2 मिनट में जानें फोन चोरी का है या नहीं
2. इसके बाद आपको स्क्रोल-डाउन करके Accessibility and Convenience वाले ऑप्शन पर जाना है।
3. यहां आपको एक Screen Recording का ऑप्शन दिखाई देगा।
4. इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको अगली स्क्रीन पर Privacy Protection का ऑप्शन दिखेगा।
5. आपको बस Privacy Protection के सामने दिख रहे टॉगल को ऑन कर देना है।
जैसे ही आप Privacy Protection के ऑप्शन को ऑन करेंगे, वैसे ही आपके फोन में प्राइवेसी की एक और लेयर एक्टिवेट हो जाएगी। इस फीचर के जरिए जब भी आप अपने फोन में स्क्रीन-रिकॉर्डिंग ऑन करेंगे, वैसे ही नोटिफिकेशन, स्टेटस बार डिस्प्ले होना बंद हो जाएगा। यदि स्क्रीन रिकॉर्डिंग के दौरान आपके फोन में कोई नोटिफिकेशन आता भी है, तो वो रिकॉर्डिंग के दौरान डिस्प्ले नहीं होगा।