Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 10, 2023, 03:53 PM (IST)
5G नेटवर्क के आने से इंटरनेट की स्पीड तो फास्ट हो गई है, मगर इससे डेटा की खपत भी बहुत बढ़ गई है। यही वजह है कि पहले के मुकाबले अब फोन में डेटा जल्दी खत्म हो जाता है, लेकिन कुछ ऐसे तरीके हैं, जिससे आप डेटा की यूसेज को काफी हद तक कम कर सकते हैं। हम आपको इस खबर में इन ही तरीकों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं… और पढें: फोन में लगातार आ रही Call Drop की समस्या, ठीक करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
एंड्रॉइड फोन में डेटा लिमिट नाम का फीचर मौजूद है, जिसके जरिए आप मोबाइल डेटा की यूसेज को कम सकते हैं। इसमें आपको डेली डेटा लिमिट तय करके सेट करनी होगी। इसके बाद लिमिट पूरी होने पर मोबाइल डेटा अपने आप ऑफ हो जाएगा। इस फीचर को एक्टिवेट करने के लिए नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करें: और पढें: आपका स्मार्टफोन असली है या नकली? घर बैठे ऐसे करें तुरंत पता!
नोट : अगर आपको यह फीचर नहीं ऊपर बताए गए प्रोसेस फॉलो करने के बाद भी नहीं मिल रहा है, तो आप सेटिंग में सबसे ऊपर बने सर्च बार में डेटा लिमिट लिखकर सर्च कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको फीचर मिल जाएगा। और पढें: इन छोटी-छोटी गलतियों से कम हो जाती है Android फोन की लाइफ, आज ही करें सुधार
जैसा कि नाम से पता चलता है। आप इस फीचर की मदद से एंड्रॉइड फोन में मोबाइल डेटा की खपत को कम कर सकते हैं। यह फीचर एक्टिवेट होने के बाद बैंकग्राउंड में चल रहे ऐप्स को डेटा सेंड और रिसीव करने से रोकता है, जिससे डेटा की यूसेज कम हो जाती है। इस फीचर को ऑन करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करें:
ऑटोमेटिक अपडेट ऑन रहने के कारण बैकग्राउंड में ऐप अपने आप अपडेट होते रहते हैं। सॉफ्टवेयर भी खुद-ब-खुद डाउनलोड हो जाता है। इस वजह से डेटा की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में इस फीचर को ऑफ कर दें। इससे एंड्रॉइड फोन में डेटा की खपत को कम किया जा सकेगा।
कोशिश करें कि जहां भी संभव हो वहां आप वाई-फाई का उपयोग करें। ऐसा करने से आप मोबाइल डेटा की खपत को कम करने के साथ डेटा खर्च को भी कम कर सकेंगे।