Written By Avanish Upadhyay
Published By: Avanish Upadhyay | Published: Jan 06, 2023, 06:22 PM (IST)
कोरोना संक्रमण के दस्तक देने के बाद Laptop की अहमियत अधिकतर लोगों को समझ आ गई है। लेकिन अगर आपके पास Old Laptop है और उसकी स्पीड स्लो हो गई है तो आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने के बाद यूजर्स के पुराने डिवाइस की स्पीड बढ़ सकती है। इसके बाद नया लैपटॉप खरीदने में ज्यादा रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे। आइए इन टिप्स के बारे में जानते हैं। और पढें: पुराना Laptop बेचने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ेगा पछताना
कंप्यूटर और लैपटॉप के अंदर कुछ फाइलें होती हैं, जो हमारे लैपटॉप मे यूं ही जगह बनाती हैं। लेकिन अगर इनकी संख्या ज्यादा है तो यह लैपटॉप या कंप्यूटर की स्पीड को स्लो कर सकती हैं। इसके लिए यूजर्स Run में जाकर %Temp% कमांड दें, उसके बाद स्क्रीन पर सभी टेंप फाइल नजर आने लगेंगी, जिन्हें यूजर्स देख सकते हैं और डिलीट कर सकते हैं। और पढें: आपके लैपटॉप में दिख रहे ये 4 संकेत, समझ लें आ गया नया खरीदने का समय
यूजर्स को Laptop के बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स को बंद कर देना चाहिए या फिर उन्हें रिमूव कर देना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने लैपटॉप को स्विच ऑफ करने से पहले चेक कर लें कि उसमें सभी ऐप्स को बंद कर दिया गया हो। और पढें: इन Windows टिप्स से आपका लैपटॉप बन जाएगा Superfast
Chrome Browser में कई बार गैर जरूरी एक्सटेंशन अपनी जगह बना लेते हैं, इसकी वजह से यूजर्स का डिवाइस स्लो हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि यूजर्स अपने लैपटॉप के अंदर से इन्हें अनइंस्टॉल कर दें, जिसके लिए क्रोम की सेटिंग्स में जा सकते हैं। इसके बाद बाईं तरफ दिए गए बार से एक्सटेंशन पर जा सकते हैं, उसके बाद गैर जरूरी फाइल को रिमूव कर दें।
किसी भी लैपटॉप को बंद प्रोपर ऑफ करना चाहिए न कि उसके फ्लिप को बंद करना चाहिए। दरअसल, फ्लिप बंद करने से उसके प्रोग्राम बंद नहीं होते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप लैपटॉप को बंद कर दें। लैपटॉप को बंद करने के लिए शटडाउन ऑप्शन का ही इस्तेमाल करें।