Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Mar 10, 2026, 04:02 PM (IST)
आज के समय में स्मार्टफोन की तरह लैपटॉप हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। इस डिवाइस के जरिए ऑनलाइन पढ़ाई, वीडियो गेम और वर्क फ्रॉर्म होम जैसे कार्य आसानी से किए जा सकते हैं। हालांकि, अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की तरह लैपटॉप भी समय बीतने के साथ पुराना होने लगता है और परफॉर्मेंस भी घटने लगती है। इस दौरान यह कुछ संकेत देने लगता है, जिससे पता चल जाता है कि अब नया लैपटॉप खरीदने का समय आ गया है। हम आपको इस आर्टिकल में उन ही संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप आानी से समझ पाएंगे कि लैपटॉप बदलने का वक्त आया है या नहीं… और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो
लैपटॉप पुराना होने का सबसे पहला संकेत उसका स्लो होना है। अगर आपका लैपटॉप बूट अप होने में काफी समय ले रहा है, मल्टी टास्किंग के दौरान ऐप बीच में रुक रहे हैं या फिर वीडियो कॉल करने में और ऐप ओपन करने में परेशानी आ रही है, तो समझ जाएं कि लैपटॉप पुराना हो गया है। नया डिवाइस खरीदने का वक्त आ गया है। और पढें: Work From Home करते हो? ये 8 गैजेट्स आपके पास होने ही चाहिए
पुराने लैपटॉप की परफॉर्मेंस घटने के बाद उसमें बैटरी इश्यू आता है। ऐसे लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है और ये लैपटॉप चार्ज होने में भी घंटों का समय लेते हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपका लैपटॉप पुराना हो गया है।
सभी लैपटॉप हीट पैदा करते हैं, लेकिन लैपटॉप आम यूसेज में तेजी से गर्म हो रहा है, तो यह परेशानी का संकेत है। ज्यादा हीटिंग होने की वजह से लैपटॉप के प्रोसेसर समेत उसके अन्य पार्ट्स की कार्य क्षमता प्रभावित होती है, जिससे उनके पार्ट्स के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही, परफॉर्मेंस भी प्रभावित होती है।
लैपटॉप की फिजिकल बॉडी टूटी-फूटी हो, तो यह भी बड़ा संकेत है कि अब उसे बदलने का वक्त आ गया है। लैपटॉप के हिंज टूटे हो, कीबोर्ड के बटन काम नहीं कर रहा हो, केबल कनेक्ट नहीं हो रही हो या फिर स्क्रीन का कुछ हिस्सा काम कर रहा हूं, तो समझ लें कि यह ज्यादा दिन तक काम नहीं करेगा और खराब हो जाएगा। ऐसे लैपटॉप पर पैसा लगाना फायदे का सौदा नहीं है। इससे बेहतर है कि नया लैपटॉप खरीद लें।