comscore

एंड्रॉयड स्मार्टफोन में अपने आप अपडेट नहीं होगा कोई ऐप, बस सेटिंग में करें यह बदलाव

एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर के जरिए अलग-अलग ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप में समय-समय पर अपडेट आता रहता है। गूगल प्ले स्टोर पर ऐप को ऑटोमैटिक डाउनलोड हो जाते हैं। हालांकि, इसे रोका जा सकता है।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 09, 2023, 05:06 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • गूगल प्ल स्टोर पर ऐप के ऑटोमैटिक अपडेट को रोकने से मोबाइल डेटा को बचा सकते हैं।
  • किसी एक ऐप के लिए ऑटोमैटिक अपडेट को चालू रखा जा सकता है।
  • इसके लिए फोन की सेटिंग में कोई बदलाव नहीं करना होगा।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

एंड्रॉयड स्मार्टफोन में कई ऐप्स का यूज कर सकते हैं। Google Play Store से नए ऐप्स को फोन में डाउनलोड करने की सुविधा मिलती है। साथ ही, यहां से अपने आप ऐप्स अपडेट भी हो जाते हैं। ऐप अपडटे होने पर ऐप्स में कई नए फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, इससे मोबाइल डेटा भी खत्म हो जाता है। कई बार आपको पता भी नहीं चलता है और ऐप अपडेट होने लगते हैं।  इस कारण मोबाइल डेटा जल्द खत्न हो जाता है। इससे बचने के लिए आप ऑटोमैटिक अपडेट को रोक सकते हैं। news और पढें: WhatsApp ने यूजर्स के लिए पेश किया कमाल का फीचर, अब नए ग्रुप मेंबर भी पढ़ सकेंगे पुराने मैसेज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Google Play Store में डिफॉल्ट रूप से ऐप अपडेट इनेबल होता है। इसका कारण यह है कि एंड्रॉइड और ऐप्स दोनों के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट होना बहुत जरूरी है ताकि अपडेट के साथ ऐप के बग फिक्स हो सकें। साथ ही, नए फीचर्स यूजर्स तक पहुंच जाएं। news और पढें: OxygenOS 17 को लेकर लीक में हुआ बड़ा खुलासा, मिल सकते हैं ये शानदार फीचर्स

अगर इसके बाद भी आप ऑटोमैटिक अपडेट को बंद करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां इसका तरीका बताया गया है। news और पढें: Google Pixel 10a आज होगा लॉन्च, यहां से कर सकेंगे प्री-ऑर्डर

Google Play Store पर ऐसे बंद करें ऑटो अपडेट

गूगल प्ले स्टोर से ऐप के ऑटोमैटिक अपडेट को रोकन के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें।

  • इसके लिए सबसे पहले स्क्रीन पर राइट साइड में आ रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
  • फिर सेटिंग के ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
  • अब Network Preferences सेक्शन में आपको Auto Update Apps पर क्लिक करना है।
  • ऐसा करते ही आपको तीन ऑप्शन Don’t Auto-update Apps, Over any network and Over WiFi-only मिलेंगे।
  • आपको Don’t Auto-update Apps सिलेक्ट करना है। इसके बाद ऐप्स अपने आप अपडेट नहीं होंगे। आपको उन्हें मेनुअली अपडेट करना होगा।

हालांकि, अगर आप चाहते हैं कि ऐप केवल WiFi से फोन कनेक्ट होने पर ही अपडेट हों तो Over WiFi-only सिलेक्ट कर लें।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

केवल एक ऐप के सिए अपनाए यह तरीका

अगर आप किसी एक ऐप के लिए ऑटो अपडेट चालू रखना चाहते हैं तो ऐसा भी कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं। फिर उस ऐप को खोजें, जिसके लिए ऑटो अपडटे को बंद करना चाहते हैं।
  • फिर ऐप के राइट साइड में आ रहे तीन डॉट आइकन पर क्लिक करें।
  • यहां इनेबल ऑटो अपडेट पर क्लिक कर दें। इसके बाद वह ऐप अपने आप अपडेट होता रहेगा।