Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 17, 2023, 03:46 PM (IST)
Google Maps एक नेविगेशन ऐप है और किसी भी अनजान रास्तों पर ये भटकने से बचाता है। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके अधिकतर लोग यात्रा के दौरान लगने वाली संभावित दूरी और समय का पता लगाते हैं। मगर क्या आपको ये पता है कि इस ऐप की मदद से आप संभावित टोल टैक्स का भी पता कर सकते हैं। दरअसल, Google Maps पर टोल टैक्स का चार्ज भी देखा जा सकता है। और पढें: Google Maps में जल्द आ सकता है ये कमाल का AI फीचर, यूजर्स को मिलेगी सीधे मैप्स से बातचीत करने की सुविधा
Google Maps पर यूं तो ढेरों फीचर्स मौजूद हैं, जो ट्रैफिक जाम से लेकर पार्किंग एरिया तक का सजेशन देते हैं। लेकिन इस ऐप के बहुत से फीचर्स ऐसे हैं, जिन्हें कई लोग नहीं जानते हैं और टोल प्राइस चेक करने का फीचर उन्हीं में से एक है। और पढें: Google Maps में आने सकता है बड़ा AI अपडेट, Gemini से खुद एडिट कर पाएंगे लिस्टिंग, लीक में हुआ खुलासा
Google Maps पर किसी एक टोल प्लाजा का रेट्स नहीं देखा जा सकता है। इसमें एक निश्चित दूरी के बीच में आने वाले संभावित टोल रेट्स के बारे में बताता है। उदाहरण के रूप में समझे तो गूगल मैप्स पर दिल्ली से आगरा तक जाने में लगने वाला टोल टैक्स 430 रुपये बताता है। और पढें: Google Maps में आया बड़ा AI अपडेट, अब पैदल चलने और साइकिल चलाने वालों को भी मिलेगा Gemini का Support
Google Maps पर किसी भी ट्रैवल का टोल टैक्स चेक करने का सबसे आसान तरीका है।
हमने जब इस फीचर का इस्तेमाल किया तो हमने दिल्ली से आगरा जाने तक की डायरेक्शन मांगी तो इसमें यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते का सजेशन दिया और टोल टैक्स की कीमत 430 रुपये बताई। गूगल मैप्स बताया है कि यह संभावित कीमत है। इससे आप सफर के दौरान आने वाले खर्च का बेहतर तरीके से आकलन कर सकते हैं।