comscore

Google Search में आया Emoji Kitchen, जानें कैसे बनाएं अपने पसंद की इमोजी

Google Search में नए टूल को ऐड किया है, जिसका नाम 'Emoji Kitchen' है। इसकी जरिए अपनी पसंद की इमोजी बनाई जा सकती है। इस फीचर को सबसे पहले साल 2020 में रिलीज किया गया था।

Published By: Ajay Verma | Published: Sep 15, 2023, 07:02 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Google Search में Emoji Kitchen टूल को जोड़ा गया है।
  • इसके जरिए आप अपनी पसंद की इमोजी बना सकते हैं।
  • इस फीचर को साल 2020 में पेश किया गया था।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google Search में कमाल का फीचर आया है। इसका नाम ‘Emoji Kitchen’ है। इस सुविधा के जरिए अपनी पसंद की इमोजी (Emoji) बनाई जा सकती है। इस फीचर को साल 2020 में सबसे पहले Gboard के लिए रोलआउट किया गया था। ऐसे में अगर आप भी अपनी पसंद की इमोजी बनाना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसे बनाएं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस आर्टिकल में प्रोसेस बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से अपने लिए इमोजी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इमोजी बनाने का प्रोसेस… news और पढें: Google I/O 2026: पूरी तरह से बदल गया Google Search, अब AI की तरह करेगा काम

ऐसे बनाएं अपनी पसंद की Emoji

1. इमोजी बनाने के लिए अपने लैपटॉप या स्मार्टफोन में Google Search ओपन करें।
2. इसमें ‘Emoji Kitchen’ टाइप करें।
3. आपको स्क्रीन पर इमोजी बॉक्स नजर आएगा, उसमें ‘Get Cooking’ ऑप्शन पर टैप करें।
4. इसके बाद अपनी पसंद की दो इमोजी को चुनें।
5. अब दोनों इमोजी आपस में मर्ज हो जाएंगी और एक नई इमोजी तैयार होगी।
6. इस नई इमोजी को आप कॉपी करके इस्तेमाल कर सकते हैं। news और पढें: Google लेकर आया खास टूल, कीमत की तुलना कर खुद बताएगा कहां मिलेगी बेहतर डील

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इमोजी किचन द्वारा तैयार की गई इमोजी .png फॉर्मेट में सेव होती है। यह टूल कंप्यूटर, लैपटॉप, Android फोन और iPhone को सपोर्ट करता है। इसमें लिमिटेड इमोजी मिलती हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में Google इमोजी किचन में नई इमोजी को जोड़ सकता है। news और पढें: Google लेकर आया शानदार AI फीचर्स, अब शॉपिंग करना होगा बहुत आसान

Google Chrome में मिलेंगे नए सेफ्टी फीचर

गूगल क्रोम में जल्द नए सेफ्टी फीचर मिलने वाले हैं। यह जानकारी कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने साझा की है। उन्होंने बताया कि क्रोम ब्राउजर के 15 साल इस महीने पूरे होने वाले हैं। इस अवसर पर कंपनी क्रोम ब्राउजर में नए फीचर जोड़ने जा रही है। इसमें यूजर्स को AI पावर्ड एक्सटेंशन, एडिटर्स स्पॉटलाइट और पर्सनलाइज्ड रेकोमेंडेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

सेफ्टी फीचर के अलावा गूगल क्रोम के डिजाइन में भी बदलाव किया जाएगा। इसमें यूजर्स को नया लोगो देखने को मिलेगा और नई ब्राउजर थीम्स भी जोड़ी जाएंगी। साथ ही, रीडिजाइन आइकन भी देखने को मिलेंगे।