Written By Manisha
Google I/O 2026 के दौरान कंपनी ने कई नए धाकड़ फीचर्स को पेश किया है। इसी दौरान कंपनी ने अपने गूगल सर्च सिस्टम को भी पूरी तरह से बदल दिया है। कंपनी का दावा है कि उन्होंने अपने 25 साल में अब-तक का सबसे बड़ा बदलाव गूगल सर्च में पेश किया है, जिसमें एआई पावर्ड सर्च एक्सपीरियंस, इंटेलीजेंस सर्च एजेंट, जनरेटिव यूआई टूल्स आदि शामिल है। गूगल ने AI Mode queries में भी बड़े बदलाव किए हैं। अब आप गूगल पर लंबे-लंबे सवाल व क्वैरी लिखकर सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा, अब गूगल सर्च मल्टीमॉडल इनपुट को भी सपोर्ट करता है, जिसका मतलब यह है कि अब सिर्फ लिखकर ही नहीं बल्कि टेक्स्ट, इमेज, फाइल्स, वीडियो व क्रोम टैब के जरिए भी गूगल सर्च कर सकेंगे। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स।
Google ने अपने Search फीचर को Gemini 3.5 Flash के साथ अपग्रेड कर दिया है। यह गूगल सर्च के AI Mode में नया डिफॉल्ट मॉडल बन चुका है। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल अन्य एआई मॉडल की तुलना में तेजी से काम करेगा।
गूगल पर अब आप सर्च के लिए मल्टीमॉडल इनपुट मिलने वाले हैं। इसमें आप टेक्स्ट, इमेज, फाइल्स, वीडियो व क्रोम टैब इनपुट के जरिए सर्च कर सकेंगे। सर्च करने पर आपको पहले की तरह ही कई तरह के रिजल्ट मिलेंगे। Intelligent Search box को ग्लोबली रोलआउट कर दिया गया है, जिसे उन सभी देशों में उपलब्ध कराया गया है जहां AI Mode मौजूद है।
गूगल पर अब एआई की तरह बातचीत करते हुए भी सर्च कर सकते हैं, जिसके लिए Conversation with Search टूल रिलीज हो गया है। जैसे ही आप गूगल सर्च करके सवाल करते हैं, वैसे आपको AI Mode में कई जवाब प्राप्त होते हैं। आप Ask Anything में जाकर बातचीत करत हुए भी अपने सावलों के जवाब पा सकेंगे। यह फीचर भी मोबाइल व डेस्कटॉप यूजर्स के लिए दुनियाभर में रिलीज कर दिया गया है।
गूगल ने नया Search agent भी रिलीज किया है। जहां आप अपने विभिन्न टास्क के लिए एआई एजेंट क्रिएट, कस्टमाइज व मैनेज कर सकते हैं। यह एआई एजेंट 24/7 काम करते हैं।