comscore

Road to Valor: Empire: Krafton ने भारत में लॉन्च किया नया गेम, प्री-रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू

Road to Valor: Empires में कुछ इंडिया-स्पेसिफिक फीचर्स हैं। साथ ही यह गेम हिंदी भाषा को भी सपोर्ट करता है। जानिए इसके बारे में...

Published By: Swati Jha | Published: Feb 23, 2023, 06:50 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • रोड टू वेलोर: एम्पायर्स अपनी विजुअल आर्ट स्टाइल की वजह से दूसरे गेम्स से अलग है।
  • गेम में भारतीय यूजर्स के लिए कुछ एक्सक्लूसिव इन-ऐप रिवार्ड्स 29 रुपये से शुरू होंगे।
  • क्राफ्टन के पॉपुलर गेम्स BGMI और PUBG सेफ्टी मामलों की वजह से भारत में बैन किए जा चुके हैं।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

PUBG और BGMI (बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया) बनाने वाली कंपनी Krafton ने भारत में नया गेम लॉन्च किया है। इस गेम का नाम Road to Valor: Empires है, जिसे Krafton की सहायक कंपनी ड्रीमोशन ने डेवलप किया गया है। news और पढें: BGMI का शानदार Cricket League इवेंट, जीतने पर मिलेंगे स्पेशल टोकन्स और गन स्किन

नया गेम भारत में Google Play और Apple ऐप स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है। इसका मतलब है कि गेम बाद में (लगभग 16 मार्च तक) फ्री में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि जो यूजर पहले से रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं उन्हें कुछ इन-गेम बेनिफिट मिलेंगे। news और पढें: BGMI खेलने वालों के लिए बड़ी खबर, अब WhatsApp से होगा झटपट लॉगिन, जानें कैसे

news और पढें: Krafton ने BGMI में लॉन्च किया क्रिकेट मिनीगेम, जानें कैसे खेलें और क्या मिलेंगे रिवॉर्ड

Krafton के मुताबिक Road to Valor: Empires में कुछ इंडिया-स्पेसिफिक फीचर्स भी हैं। इसमें इंडियन गेमिंग कम्यूनिटी के लिए हिंदी भाषा का सपोर्ट शामिल है। इसके अलावा कंपनी रीजनल प्राइसिंग को भी ध्यान में रख रही है। भारतीय यूजर्स के लिए कुछ एक्सक्लूसिव इन-ऐप रिवार्ड्स 29 रुपये से शुरू होंगे।

Road to Valor: Empires

अपकमिंग Road to Valor: Empires गेम क्राफ्टन के पॉपुलर बैटल रॉयल-स्टाइल गेम्स, PUBG और BGMI से अलग होगा। रोड टू वेलोर एक PVP स्ट्रेटजी गेम है जहां प्लेयर अलग-अलग ग्रुप में आर्मी बनाकर अपने विरोधियों को मात दे सकते हैं। गेम के ऑफिशियल Google Play पेज के मुताबिक रोड टू वेलोर: एम्पायर्स अपनी विजुअल आर्ट स्टाइल की वजह से दूसरे गेम्स से अलग है।

इस गेम के डेवलपर ड्रीमोशन ने भारत में Ronin: The Last Samurai, Road to Valour: World War II, GunStrider: Tap Strike जैसे दूसरे गेम्स की भी पेशकश करता है। Road to Valour: World War II को दुनिया भर में इसके 3 मिलियन से अधिक डाउनलोड मिले हैं। इसे जनवरी 2019 में लॉन्च किया गया था।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

BGMI और PUBG हो चुके हैं भारत में बैन

बता दें क्राफ्टन के पॉपुलर गेम्स BGMI और PUBG सेफ्टी मामलों की वजह से भारत में बैन किए जा चुके हैं। कंपनी ने हाल ही में कैलिस्टो प्रोटोकॉल नामक पीसी के लिए एक नया एक्शन टाइटल लॉन्च किया है। इसके अलावा क्राफ्टन इस साल एक नया मोबाइल-स्पेसिफिक गेम- डिफेंस डर्बी (Defense Derby) लॉन्च करेगी।