Written By Ashutosh Ojha
Written By Ashutosh Ojha
Edited by Ashutosh Ojha |Published: May 04, 2026, 03:47 PM (IST)
BGMI 4.4 Update
BGMI के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि गेम का नया 4.4 अपडेट जल्द आने वाला है। इस अपडेट के साथ डेवलपर Krafton गेम में एक जबरदस्त नया फीचर ‘High-Speed Roadster’ जोड़ने जा रहा है। BGMI के हर बड़े अपडेट की तरह इस बार भी नए हथियार और थीम देखने को मिलेंगी, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इसी नई तेज गाड़ी की हो रही है। यह रोडस्टर बहुत तेज होगी और गेम में जल्दी-जल्दी इधर-उधर जानें में मदद करेगी। जो खिलाड़ी तेज खेलना और दुश्मनों पर जल्दी अटैक करना पसंद करते हैं, उनके लिए यह गाड़ी बहुत काम की साबित हो सकती है।
नए अपडेट में आने वाला Roadster एक प्रीमियम Two-seater स्पोर्ट्स कार है, जिसमें स्टाइलिश कन्वर्टिबल डिजाइन दिया गया है। यह गाड़ी खासतौर पर हाई-स्पीड मूवमेंट के लिए बनाई गई है। जहां पहले खिलाड़ी UAZ या Dacia जैसी भारी गाड़ियों का इस्तेमाल करते थे, वहीं Roadster हल्की और बेहद तेज है। यह पक्की सड़कों और खुले मैदानों में शानदार चलेगी।
इस रोडस्टर की सबसे खास बात इसका ऑटोमैटिक टर्बोचार्जर फीचर है। बाकी गाड़ियों में जहां बूस्ट को मैन्युअली एक्टिव करना पड़ता है, वहीं इस गाड़ी में टर्बो खुद-ब-खुद चालू हो जाता है जब इंजन एक खास स्पीड तक पहुंचता है, जैसे ही यह फीचर एक्टिव होता है, गाड़ी की पावर अचानक बढ़ जाती है और यह कुछ ही सेकंड में बहुत तेज स्पीड पकड़ लेती है। इससे खिलाड़ी तेजी से लोकेशन बदल सकते हैं, दुश्मनों से बच सकते हैं या अचानक हमला कर सकते हैं।
अगर आप इस नई गाड़ी को ट्राई करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। BGMI 4.4 अपडेट आने के बाद यह रोडस्टर तीन मैप्स Classic Erangel, Themed Erangel और Classic Livik में आसानी से मिल जाएगी। इतना ही नहीं, इन मैप्स में दिए गए Custom Garage फीचर की मदद से खिलाड़ी इस गाड़ी को खुद भी स्पॉन कर सकते हैं, यानी जरूरत पड़ने पर आपके पास हमेशा एक तेज गाड़ी तैयार रहेगी। सीधे शब्दों में कहें तो BGMI 4.4 अपडेट गेम में स्पीड और मजा दोनों बढ़ाने वाला है, जिससे गेम खेलना और भी ज्यादा रोमांचक हो जाएगा।