Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 14, 2024, 01:24 PM (IST)
Tata Play ने Amazon Prime के साथ साझेदारी करते हुए स्पेशल ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत Tata Play DTH और Tata Play Binge यूजर्स को Amazon Prime बेनेफिट्स मुफ्त मिलेंगे। इन बेनेफिट्स के साथ यूजर्स को शॉपिंग और OTT बेनेफिट्स प्रोवाइड किए जाएंगे। इसमें अमेजन सेल के दौरान यूजर्स को प्राइम मेंबर्स के तौर पर अर्ली सेल का एक्सेस प्रोवाइड किया जाएगा। इसके अलावा, वह प्लान के तहत अमेजन प्राइम वीडियो बेनेफिट्स पा सकते हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Amazon Prime Day 2026 Sale की तारीखों का ऐलान, मात्र 999 रुपये में बनें सालभर के लिए Prime सदस्य
कंपनी ने Tata Play DTH पैक में अब Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन शामिल हो चुका है। इसकी शुरुआती कीमत 199 रुपये प्रति महीना है। बेनेफिट्स की बात करें, तो इस पैक में Tata Play पैक में यूजर्स को स्टैंडर्ड टीवी चैनल्स और ओटीटी बेनेफिट्स शामिल हैं। और पढें: Amazon Prime Video में आया Instagram जैसा फीचर, अब स्क्रॉल करते ही मिलेंगी फिल्में और वेब सीरीज
कंपनी ने Tata Play Binge के साथ Prime Lite बेनेफिट को शामिल कर दिया गया है। इस अपग्रेड के बाद अब यूजर्स को पैक में Amazon Prime Video का एक्सेस मिलेगा। इस सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को 2 स्क्रीन पर अमेजन प्राइम वीडियो कॉन्टेंट देख सकेंगे। इसमें टीवी और मोबाइल दोनों शामिल है। और पढें: Jio का का 749 रुपए का तगड़ा प्लान, कॉलिंग, डेटा के साथ फ्री मिलेगा Netflix, Prime Video और JioHotstar
इसके अलावा, Amazon Prime बेनेफिट के तहत यूजर्स को सेम डे डिलीवरी प्रोवाइड की जाएगी। साथ ही अमेजन सेल के दौरान प्राइम मेंबर होने के नाते सेल का अर्ली एक्सेस प्राप्त होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने इनमें 2 पैक लॉन्च किए हैं। 199 रुपये प्रति महीना वाले पैक में 6 ओटीटी ऐप्स को शामिल किया गया है, वहीं, 349 रुपये वाले पैक में 33 ओटीटी ऐप्स शामिल हैं।
Tata Play DTH के 199 रुपये प्रति महीना वाले पैक में भी यूजर्स को Amazon Prime Video का एक्सेस मिलेगा, जिसमें यूजर्स 2 स्क्रीन पर कॉन्टेंट स्ट्रीम कर सकेंगे। इसमें टीवी और मोबाइल स्क्रीन शामिल है। इसमें Same Day डिलीवरी दी जाएगी।