comscore

Jio के किफायती प्लान की धूम, 200 से कम में मिल रहा रोज 2GB डेटा और फ्री कॉलिंग

Jio के पास 200 रुपये से कम के खास प्रीपेड प्लान हैं। इनमें हेवी डेटा यूसेज के लिए हर दिन 2GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा, प्लान्स में फ्री कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स भी मिल रहे हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Feb 03, 2025, 11:58 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Jio ने टेलीकॉम बाजार में यूजर्स की मांग को ध्यान में रखते हुए अधिक संख्या में प्रीपेड प्लान उतारे हैं। इन रिचार्ज प्लान्स में घंटो बात करने के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग दी जा रही है। प्लान्स में हाई-स्पीड डेटा और SMS भी मिल रहे हैं। यही नहीं डेटा प्लान्स में पर्याप्त समय सीमा और प्रीमियम ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में मिल रहा है। news और पढें: Jio Vs Airtel Vs Vi: 450 से कम में किसके प्लान में मिल रहा ज्यादा फायदा, जानें यहां

अगर आप जियो यूजर हैं, तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि हम आपको यहां कंपनी के कुछ किफायती प्रीपेड प्लान बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 200 रुपये से कम है। इनमें रोजाना 2GB डेटा और एसएमएस मिलेंगे। साथ ही, फ्री कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। आइए प्लान्स की कीमत और उनमें मिलने वाले बेनेफिट्स की पूरी डिटेल… news और पढें: T20 World Cup फ्री में देखें JioHotstar पर LIVE, Jio, Airtel और Vi के ये 5 सस्ते प्रीपेड प्लान सबके लिए हैं बेस्ट

Jio का 198 रुपये वाला प्लान

Jio के इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इसके जरिए आप किसी भी नेटवर्क पर बिना रुकावट के घंटो बात कर सकते हैं। इंटरनेट यूज करने के लिए रिचार्ज प्लान में रोजाना 2GB 5जी डेटा दिया जा रहा है। इसमें 100SMS मिल रहे हैं। इसके अलावा, डेटा प्लान में जियो टीवी, सिनेमा और क्लाउड का एक्सेस दिया जा रहा है। इसमें अनलिमिटेड 5जी डेटा भी ऑफर किया जा रहा है। इसकी वैधता 14 दिन की है। news और पढें: Jio Vs Airtel: 250 से कम के बेस्ट प्रीपेड प्लान, फ्री वॉइस कॉलिंग के साथ रोज मिलेगा 1.5GB डेटा

199 रुपये वाला प्लान

टेलीकॉम कंपनी जियो इस प्रीपेड प्लान में 18 दिन की समय सीमा दे रही है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। इसमें हर दिन 1.5GB डेटा मिल रहा है। यानी कि आप वैधता के दौरान कुल 27GB डेटा का उपयोग कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त, रिचार्ज प्लान में 100SMS के साथ जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जा रहा है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कहां से करें रिचार्ज

200 रुपये से कम में आने वाले ये रिचार्ज प्लान जियो की ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर मौजूद हैं। दोनों किफायती प्लान्स को इन प्लेटफॉर्म से रिचार्ज कराया जा सकता है।