Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 06, 2024, 12:21 PM (IST)
Jio ने ARPU को बढ़ाने के लिए इस साल अपने टैरिफ प्लान्स की कीमत बढ़ाई थी। इस इजाफे के बाद भी टेलीकॉम कंपनी के पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्रीपेड प्लान हैं, जो किफायती रेंज में आते हैं। इन सभी प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और सुपरफास्ट डेटा दिया जा रहा है। हम आपको इस आर्टिकल में जियो (Jio Prepaid Plans) के इन किफायती रिचार्ज प्लान के बारे में बताएंगे। चलिए इन प्रीपेड प्लान्स पर डालते हैं एक नजर… और पढें: Jio Vs Airtel Vs Vi: 450 से कम में किसके प्लान में मिल रहा ज्यादा फायदा, जानें यहां
यह कंपनी के सबसे सस्ते प्लान में से एक है। इस रिचार्ज प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए डेली 100SMS के साथ 2GB डेटा दिया जा रहा है। इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इसमें जियो क्लाउड, सिनेमा और टीवी का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इस प्लान में 14 दिन की वैधता दी जा रही है। और पढें: T20 World Cup फ्री में देखें JioHotstar पर LIVE, Jio, Airtel और Vi के ये 5 सस्ते प्रीपेड प्लान सबके लिए हैं बेस्ट
Jio के इस प्रीपेड प्लान की कीमत 239 रुपये है। इस रिचार्ज पैक में 1.5GB डेटा (कुल 33GB डेटा) रोजाना दिया जा रहा है। इसमें 100SMS भी मिल रहे हैं। इसके साथ ही प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है। इसमें Jio TV, Jio Cinema और Jio Cloud का एक्सेस भी मिल रहा है। इस पैक की वैधता 22 दिन की है। और पढें: Jio Vs Airtel: 250 से कम के बेस्ट प्रीपेड प्लान, फ्री वॉइस कॉलिंग के साथ रोज मिलेगा 1.5GB डेटा
टेलीकॉम कंपनी जियो का यह पॉपुलर रिचार्ज प्लान है। इस पैक में इंटरनेट यूज करने के लिए रोज 1.5GB डेटा (कुल 42GB डेटा) और 100SMS दिए जा रहे हैं। इस प्रीपेड प्लान में असिमित कॉलिंग मिल रही है। इसके साथ ही डेटा प्लान में जियो टीवी, सिनेमा और क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। इस प्लान की समय सीमा 28 दिन की है।
बता दें कि टेलीकॉम जाइंट रिलायंस जियो ने 8वीं सालगिरह के अवसर पर खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत 899 रुपये, 999 रुपये व 3599 रुपये वाले प्लान के साथ 10 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसके साथ 10GB का डेटा पैक मुफ्त में दिया जा रहा है। इसके अलावा, जोमेटो गोल्ड की मेंबरशिप भी फ्री में मिलेगी।