Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 12, 2025, 03:32 PM (IST)
Airtel ने अपने यूजर्स को खुश करने के लिए अपने पॉपुलर रिचार्ज प्लान्स में से एक 379 रुपये वाले पैक की कीमत घटा दी है। इस अपडेशन के बाद अब इस प्रीपेड प्लान को कम कीमत में रिचार्ज कराया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इस पैक में पहले की तरह 5जी डेटा, फ्री कॉलिंग और अन्य बेनेफिट्स मिलते रहेंगे। आइए यहां जानते हैं प्लान की नई कीमत और उसमें मिलने वाली सेवाएं… और पढें: Airtel लाया नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान, डेली 2.5GB डेटा के साथ JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन FREE
टेलीकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने 379 रुपये वाले प्लान की कीमत को घटाकर 349 रुपये कर दिया है। इसकी कीमत में पूरे 30 रुपये कम किए गए हैं। अब प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें, तो पैक में 100SMS रोजाना दिए जा रहे हैं। अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। इंटरनेट यूज करने के लिए प्लान में रोज 2GB डेटा मिल रहा है। इसकी वैधता 28 दिन की है। और पढें: 200 रुपये से कम में आने वाले Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान, जानें किसमें मिल रहे ज्यादा बेनेफिट
इस प्रीपेड प्लान में Airtel Xstream ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसके साथ एचडी वॉइस कॉलिंग, फ्री हेलो ट्यून और AI-पावर्ड स्पैम डिटेक्शन फीचर मिल रहा है। और पढें: Airtel का गजब प्लान, फ्री में मिलेगा OTT का मजा
एयरटेल के अपडेटेड प्रीपेड प्लान को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर जाकर रिचार्ज करा जा सकता है।
आपको बताते चलें कि टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने हाल ही में 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। इस रिचार्ज प्लान को खासतौर पर नंबर एक्टिव रखने के लिए लाया गया है। इस पैक में कुल 1GB डेटा दिया जाता है। इसमें 300SMS मिलते हैं। इसके अलावा, प्रीपेड पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है। इसकी समय सीमा 21 दिन की है।