comscore

आ गई Xiaomi Smarter Living 2023 इवेंट की डेट, स्मार्ट टीवी समेत इन प्रोडक्ट से उठ सकता है पर्दा

Xiaomi Smarter Living 2023 इवेंट की डेट अनाउंस हो गई है। इस कार्यक्रम में स्मार्ट टीवी से लेकर एयर प्यूरीफायर तक को लॉन्च किया जा सकता है।

Published By: Ajay Verma | Published: Apr 06, 2023, 06:18 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Xiaomi Smarter Living 2023 इवेंट 13 अप्रैल को होने वाला है।
  • इस इवेंट में स्मार्ट टीवी के साथ एयर प्यूरीफायर को पेश किए जाने की उम्मीद है।
  • पिछले साल इवेंट में एमआई स्मार्ट बैंड 6 को लॉन्च किया था।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi ने भारत में Smarter Living 2023 इवेंट को आयोजित करने की घोषणा कर दी है। इस कार्यक्रम में स्मार्ट टीवी के साथ एयर और वॉटर प्यूरीफायर को पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, स्मार्ट बैंड से भी पर्दा उठाया जा सकता है। आपको बता दें कि कंपनी आमतौर पर इस इवेंट को हर साल अगस्त में आयोजित करती थी, लेकिन इस बार कंपनी ने स्मार्टर लिविंग कार्यक्रम को इस ही महीने हॉस्ट करने फैसला लिया है। news और पढें: Xiaomi फैन्स को झटका! अचानक Redmi Note 15 Pro+ और Note 15 Pro फोन हुए महंगे, इतनी बढ़ी 200MP कैमरा फोन्स की कीमतें

लॉन्च हो सकते हैं AIOT प्रोडक्ट्स

शाओमी की मुताबिक, Smarter Living 2023 इवेंट 13 अप्रैल को आयोजित होने वाला है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कार्यक्रम में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में कुछ नहीं बताया है। मगर कयास लगाएं जा रहे हैं कि इवेंट में स्मार्ट होम और AIOT प्रोडक्ट्स को पेश किया जा सकता है। news और पढें: REDMI A7 और REDMI A7 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 10499 रुपये से शुरू

पिछले साल इन गैजेट से उठा पर्दा

कंपनी ने पिछले साल इवेंट में एमआई स्मार्ट बैंड 6 सहित एमआई टीवी 5एक्स सीरीज को लॉन्च किया था, जिसमें 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच के टीवी मौजूद हैं। इसके अलावा, Mi 360 Home Security Camera 2K Pro, एमआई नोटबुक प्रो और एमआई रनिंग शूज को भी उतारा गया था। news और पढें: 2000 रुपए से कम में खरीदें ये 7 दमदार Power Banks, मिलेगा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

हाल ही में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन

टेक कंपनी शाओमी ने कुछ समय पहले Redmi 12C स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। इस डिवाइस की कीमत बजट सेगमेंट में रखी गई है। इस मोबाइल में 6.71 इंच का LCD HD+ डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 500 निट्स, आस्पेक्ट रेश्यो 20.6:9 और कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 1,500:1 है। इसमें MediaTek Helio G85 चिपसेट के साथ 6GB तक LPDDR4x RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह मोबाइल फोन Android 12 पर काम करता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

शानदार फोटो क्लिक करने के लिए मोबाइल फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन लेंस और एक AI लेंस है। जबकि सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा मिलता है। इसको नाइट मोड, पोट्रेट और स्लो-मोशन जैसे फीचर का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा, रेडमी 12सी में 10W फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है।