comscore

Xiaomi Pad 7 की भारत में लॉन्च डेट अनाउंस, जानें कितनी होगी कीमत

Xiaomi Pad 7 की भारत में लॉन्च डेट अनाउंस हो गई है। इस अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। टैबलेट में लंबे समय तक चलने वाली बैटरी मिलेगी।

Published By: Mona Dixit | Published: Dec 26, 2024, 12:09 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Xiaomi Pad 7 भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने अपने अपकमिंग टैबलेट की लॉन्च डेट अनाउंट कर दी है। इसे अगले साल यानी 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। टैबलेट की बिक्री लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के जरिए की जाएगी। अमेजन पर टैबलेट के लिए माइक्रो वेबसाइट भी लाइव कर दी गई है। टीजर पेज से टैबलेट के बारे में काफी कुछ पता चल गया है। आइये, टैबलेट के खास स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। news और पढें: XIAOMI 17T पर मिल रहा 5000 रुपये का तगड़ा Discount, यहां से खरीदने पर बचेंगे हजारों रुपये

Xiaomi Pad 7 India Launch Date

Xiaomi Pad 7 को भारत में 10 जनवरी, 2024 को लॉन्च किया जाएगा। Amazon पेज से टैबलेट की लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है। टीजर पेज पर टैबलेट की झलक भी देखने को मिली है। अमेजन के साथ-साथ कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर भी टैबलेट की लॉन्चिंग को टीज किया गया है। बता दें कि इसे चीन में इस साल अक्टूबर में लॉन्च किया जा चुका है। इसके साथ कंपनी ने Pad 7 Pro, Smart Band 9 Pro और Watch S4 भी पेश की थी। news और पढें: 6500mAh बैटरी वाले Xiaomi फोन की पहली सेल, मिलेगी 5000 की तगड़ी छूट

कीमत की बात करें तो Xiaomi Pad 7 को चीन में CNY 1,999 यानी लगभग 23,540 रुपये में लॉन्च किया गया है। भारत में भी इसे इसी कीमत के आसपास लॉन्च किया जाएगा। टैबलेट को दो वेरिएंट में लाया गया है। टैबलेट की सटीक कीमत तो लॉन्चिंग के दौरान ही पता चलेगी।

टैबलेट के फीचर्स

Xiaomi Pad 7 के भारतीय वेरिएंट में चीनी वेरिएंट जैसे ही फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इस टैबलेट में 11.2 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। इस टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। टैबलेट के रियर में 13MP का मेन कैमरा और फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है।

शाओमी का यह टैबलेट Android 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर रन करता है। इस टैबलेट में 8,850mAh की बैटरी दी गई है। टैबलेट 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस टैबलेट में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। डिवाइस Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है। इसमें क्वाड स्पीकर और चार माइक्रोफोन, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 दिया गया है।