Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 05, 2024, 10:45 AM (IST)
Xiaomi ग्लोबल मार्केट में दो नए टैबलेट Xiaomi Pad 7 और Pad 7 Pro लॉन्च करने की तैयारी में है। इन दोनों टैबलेट को कई अपग्रेड के साथ लाया जाएगा। लेटेस्ट रिपोर्ट में इनमें से एक टैबलेट की भारतीय लॉन्चिंग डिटेल का खुलासा हुआ है। Xiaomi Pad 7 के भारतीय वेरिएंट को लोकप्रिय बैंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर स्पॉट किया गया है। इससे लग रहा है कि डिवाइस ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारत में जल्द एंट्री लेगा। आइये, अन्य डिटेल के लिए आगे पढ़ते हैं। और पढें: XIAOMI 17T पर मिल रहा 5000 रुपये का तगड़ा Discount, यहां से खरीदने पर बचेंगे हजारों रुपये
Xiaomi Pad 7 को Geekbench पर 2410CRP4CI मॉडल नंबर के साथ Geekbench पर स्पॉट किया गया है। इसमें I का मतलब इंडियन वेरिएंट है। इस टैबलेट ने सिंगल कोर टेस्ट में 1877 पॉइंट और मल्टी कोर टेस्ट में 5106 पॉइंट स्कोर किए हैं। इतना ही नहीं लिस्टिंग में टैबलेट के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हो गया है। और पढें: 6500mAh बैटरी वाले Xiaomi फोन की पहली सेल, मिलेगी 5000 की तगड़ी छूट
लिस्टिं की मानें तो इस टैबलेट को Snapdragon 7+ Gen 3 SoC के साथ लाया जाएगा। टैबलेट में 12GB RAM दी जा सकती है। इसके अलावा, लिस्टिंग में बताया गया है कि टैबलेट Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा।
बता दें कि इससे पहले Xiaomi Pad 7 को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। उस पर भी इसे समान मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। कंपनी पहले ही इस टैबलेट को अपने होम मार्केट में लॉन्च कर चुकी है।
दोनों डिवाइस में 11.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। डिवाइस HDR10 और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। सीरीज के बेस मॉडल में Snapdragon 7+ Gen 3 SoC और प्रो वेरिएंट Snapdragon 8 Gen 3 SoC मिलता है। बेस मॉडल में 13MP का रियर कैमरा और प्रो में 50MP का सेंसर मिलता है।
भारतीय वेरिएंट में भी चीनी वेरिएंट के सामन ही फीचर्स मिलने की उम्मीद है। अभी शाओमी ने भारत में टैबलेट की लॉन्चिंग को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है।