Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 20, 2023, 05:05 PM (IST)
दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi ने भारत में वरिष्ठ स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एट-होम फोन सपोर्ट सर्विस लॉन्च की है। इस सेवा के तहत वरिष्ठ स्मार्टफोन यूजर्स को घर बैठे फोन सेटअप से जुड़ी सेवाएं मिलेगी। कंपनी का मानना है कि होम सपोर्ट सर्विस गेम-चेंजर साबित होगी और आने वाले समय में यह कस्टमर सर्विस के क्षेत्र में क्रांति लाएगी। और पढें: भारत में महंगे क्यों होते जा रहे हैं Smartphones? जानिए वजह
कंपनी के मुताबिक, यूजर्स को एट-होम फोन सपोर्ट सर्विस इस्तेमाल करने के लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। सबसे पहले उन्हें क्यूआर कोड स्कैन करके अपनी डिटेल एंटर करनी होगी। डिटेल सबमिट होने के बाद शाओमी का रिप्रेजेंटेटिव यूजर को कॉल करके सेवा और पिन कोड कंफर्म करेगा। इसके बाद रिप्रेजेंटेटिव यूजर के घर पर विजिट करके फोन सेटअप करने में मदद करेगा। और पढें: Smartphone Launch in June 2026: जून में तहलका मचाने आ रहे ये धाकड़ फोन, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स
शाओमी ने बताया कि कस्टमर हॉट-लाइन नंबर 1800-103-6286 और व्हाट्सऐप नंबर 8861826286 के जरिए सर्विस के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। और पढें: Xiaomi 17T की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 6500mAh बैटरी के साथ मार सकता है एंट्री!
एट-होम फोन सपोर्ट सर्विस का इस्तेमाल वो वरिष्ठ स्मार्टफोन यूजर कर पाएंगे, जो नजदीकी शाओमी सर्विस सेंटर के 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं। पहले 30 दिन के भीतर यूजर्स से सर्विस के लिए किसी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसके बाद, सेवा का उपयोग करने के लिए ग्राहकों को 249 रुपये का चार्ज देना होगा।
शाओमी की नई सेवा देश के 15 शहरों में उपलब्ध है, जिनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नोएडा, पुणे शामिल हैं। कयास लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में एट-होम फोन सेटअप सर्विस को पूरे देश में रोलआउट किया जाएगा।
आपको बता दें कि शाओमी ने हाल ही में Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इस डिवाइस को प्रीमियम सेगमेंट में उतारा गया है। इस डिवाइस में 6.73 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 2600 निट्स है। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दी गई है। इसके अलावा, हैंडसेट में 50MP का Leica-ब्रांडेड क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
पावर के लिए शाओमी 13 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, यह फोन लेटेस्ट Android 13 बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है।