comscore

Xiaomi MIX Fold 3 से लेकर Xiaomi Pad 6 Max टैबलेट तक, Xiaomi अगस्त में लॉन्च करेगी कई डिवाइस!

Xiaomi कंपनी अगले महीने अगस्त में एक नहीं बल्कि कई डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है। लीक रिपोर्ट की मानें, तो इस लिस्ट में फोल्डेबल फोन से लेकर नए टैबलेट तक काफी कुछ शामिल हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट।

Published By: Manisha | Published: Jul 18, 2023, 05:39 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Mi Mix Fold 3 फोन अगस्त में दे सकता है दस्तक
  • Xiaomi Pad 6 सीरीज में आएगा नया मॉडल
  • Redmi K60 Ultra भी होगा लॉन्च की लिस्ट में शामिल
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Xiaomi के प्रेसिडेंट Lu Weibing ने कुछ समय पहले Mi Mix Fold 3 लॉन्च की जानकारी दी थी। मी मिक्स फोल्ड 3 से जुड़े सवाल-जवाब के दौरान प्रेसिडेंट ने कंफर्म किया था कि कंपनी चीन में अगस्त महीने में प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है। इसके बाद यह फोल्डेबल फोन 3C सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट किया गया, जिससे संकेत मिले कि यह फोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, अब लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि कंपनी अगले महीने फोल्डेबल फोन के अलावा भी कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स। news और पढें: Xiaomi फैन्स को झटका! अचानक Redmi Note 15 Pro+ और Note 15 Pro फोन हुए महंगे, इतनी बढ़ी 200MP कैमरा फोन्स की कीमतें

Xiaomiui की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Xiaomi कंपनी अगले महीने अगस्त में एक नहीं बल्कि कई डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट की मानें, तो शाओमी कंपनी अगस्त में Redmi K60 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा, एक अन्य लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी Mi Mix Fold 3 फोल्डेबल फोन और Xiaomi Pad 6 Max टैबलेट को लॉन्च करेगी। यह सभी लॉन्च फिलहाल चीन तक सीमित रहने वाले हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मी मिक्स फोल्ड 3 और शाओमी पैड 6 मैक्स के सॉफ्टवेयर को ऑफिशियल MIUI सर्वर पर लाइव कर दिया गया है। news और पढें: REDMI A7 और REDMI A7 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 10499 रुपये से शुरू

कहा जा रहा है कि मी मिक्स फोल्ड 3 का कोडनेम Babylon होगा। यह डिवाइस Android 13 बेस्ड MIUI FOLD 14.1 पर काम करेगा। डिवाइस का MIUI बिल्ड वर्जन नंबर MIUI-V14.1.1.0.TMVCNXM है। फर्मवेयर से पता चलता है कि शाओमी कंपनी इस डिवाइस को केवल चीनी मार्केट में ही लॉन्च करेगी। news और पढें: 2000 रुपए से कम में खरीदें ये 7 दमदार Power Banks, मिलेगा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

टैबलेट की बात करें, तो Xiaomi Pad 6 Max का कोडनेम Yudy होगा। यह डिवाइस Android 13 बेस्ड MIUI 14 पर काम करेगा। इस डिवाइस को भी कंपनी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च नहीं करेगी।

Mi Mix Fold 3 लीक फीचर्स-

लीक फीचर्स की बात करें, तो Xiaomi स्मार्टफोन 8.02 इंच के फुल एचडी प्लस FHD+ फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल होगा। वहीं, फोन में 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलेगा। फोन के दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेंगे। Mi Mix Fold 3 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन 16GB LPDDR5X RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करेगा। कंपनी इस फ्लैगशिप फोन में UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज सपोर्ट दे सकती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

शाओमी के इस फोल्डेबल फोन में कर्व्ड ग्लास बॉडी दिया जा सकता है। फोन के बैक में Leica कैमरा यूनिट दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें पिछले मॉडल के मुकाबले 3.2 गुना बेहतर जूम वाला लेंस मिलेगा। वहीं, फोन में 5x पेरीस्कोप लेंस मिलेगा। इस फोल्डेबल फोन में वाटरड्रॉप हिंज डिजाइन मिल सकता है, जिसकी वजह से फोन का डिस्प्ले किसी किताब की तरह ओपन होगा। फोन में 4,800mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग स्पीड मिल सकती है। साथ ही इसमें 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।