comscore

X (Twitter) के नए सब्सक्रिप्शन प्लान जल्द होंगे लॉन्च, CEO ने किया कंफर्म

X (Twitter) के लिए जल्द नए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च होने वाले हैं। इसकी जानकारी कंपनी के सीईओ Linda Yaccarino ने साझा की है।

Edited by Ajay Verma |Published: Oct 06, 2023, 09:55 AM (IST)

Highlights

  • X (Twitter) के नए सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च होने वाले हैं।
  • इनमें यूजर्स को नए फीचर्स और सर्विस मिल सकती हैं।
  • Elon Musk ने हाल ही में गेम स्ट्रीमिंग फीचर को लॉन्च करने का संकेत दिया था।

X (Twitter) ने इस साल की शुरुआत में पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस को भारत समेत अन्य देशों में लॉन्च किया था। अब माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म नए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इन अपकमिंग प्लान्स में नए-नए फीचर्स और सेवाएं मिलने की उम्मीद है। इसकी पुष्टि ट्विटर की सीईओ लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) ने की है। बता दें कि भारत में ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की कीमत Android और iPhone यूजर्स के लिए 900 रुपये प्रति माह रखी गई है, जबकि वेब यूजर्स इसे 650 रुपये में ले सकते हैं। वहीं, इस सब्सक्रिप्शन को साल भर के लिए 9,400 रुपये में खरीदा जा सकता है। news और पढें: X ने दोबारा लॉन्च किया Android ऐप, बेहतर परफॉर्मेंस के साथ मिलेगा स्मूथ एक्सपीरियंस

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, X (Twitter) की CEO Linda Yaccarino ने नए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की लॉन्चिंग की जानकारी डेप्थ होल्डर के साथ मीटिंग के दौरान साझा की है। माना जा रहा है कि इस प्लान्स के जरिए कंपनी ज्यादा रेवेन्यू जनरेट करेगी। इससे पहले ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत में नए प्लान लॉन्च करने का संकेत दिया था। news और पढें: Xbox खरीदना अब होगा महंगा, GTA 6 लॉन्च से पहले Microsoft ने बढ़ाए Series X और Series S के दाम

तीन प्लान हो सकते हैं लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो हाल ही में ट्विटर के लेटेस्ट वर्जन के कोड को एनालाइज किया गया। इससे पता चला कि तीन सब्सक्रिप्शन पैक को पेश किया जा सकता है। एक्स प्रीमियम के बेसिक प्लान में यूजर्स को अधिक ऐड और स्टैंडर्ड में कम ऐड्स देखने को मिलेंगे, जबकि प्रीमियम में एक भी विज्ञापन देखने को नहीं मिलेगा। news और पढें: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले Vivo X Fold5 5G पर आया फाडू ऑफर, यहां मिल रहा 16000 का Discount

मिलेगी वीडियो गेम स्ट्रीम करने की सुविधा

एलन मस्क ने कुछ दिन पहले खुद लाइव स्ट्रीम कर प्लेटफॉर्म पर वीडियो गेम स्ट्रीम करने की जानकारी दी थी। मस्क ने करीब 40 मिनट तक लाइव स्ट्रीमिंग की और इस दौरान कई यूजर्स ने वॉइस फ्रीक्वेंसी को लेकर शिकायत की। वहीं, मस्क ने भी पुष्टि की कि अभी स्ट्रीमिंग फीचर में कई कमियां हैं। इन्हें जल्द ही ठीक किया जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कब रिलीज होगा नया फीचर

उम्मीद है कि इस साल के अंत तक वीडियो गेम स्ट्रीम फीचर को रोलआउट किया जाएगा। इस सुविधा का सपोर्ट केवल प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को ही मिलेगा।