Written By Ashutosh Ojha
Edited By: Ashutosh Ojha | Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 10, 2025, 03:45 PM (IST)
WhatsApp
WhatsApp अब अपने प्लेटफॉर्म पर Ads को और ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने की तैयारी में है। कई यूजर्स को हाल ही में एक पॉप-अप मैसेज दिखाई दिया जिसमें बताया गया है कि ऐप पर अब स्टेटस और चैनल्स में Ads दिखाए जाएंगे। हालांकि कंपनी ने साफ कहा है कि निजी चैट्स, कॉल्स और पर्सनल स्टेटस एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे और इन्हें किसी तरह के Ad दिखाने में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। यह बदलाव Meta के उस प्लान का हिस्सा है जिसमें WhatsApp को भी Facebook और Instagram की तरह कमाई का बड़ा साधन बनाया जा रहा है। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स
पहले ही कई यूजर्स ने X और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया है कि उन्हें WhatsApp पर Ads दिखाई देने लगे हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह फीचर पूरी दुनिया में लागू हो चुका है या अभी सिर्फ कुछ यूजर्स तक सीमित है। इस अपडेट के चलते यूजर्स अब स्टेटस के जरिए नए बिजनेस खोज सकेंगे और सीधे उनसे बातचीत शुरू कर पाएंगे। किसी भी Ads पर दिख रहे तीन-डॉट मेन्यू पर टैप करके यूजर एडवरटाइजर की प्रोफाइल देख सकते हैं, Ads को छुपा सकते हैं या उसे रिपोर्ट कर सकते हैं। और पढें: WhatsApp से काफी आगे है Telegram! ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास
WhatsApp ने साफ कहा है कि वह आपकी पर्सनल चैट्स, कॉल्स, लोकेशन, कॉन्टैक्ट लिस्ट या फैमिली/फ्रेंड्स ग्रुप्स की कोई जानकारी इस्तेमाल नहीं करेगा। यानि आपकी प्राइवेट जानकारी बिलकुल सुरक्षित है और उसका दुरुपयोग नहीं होगा। और पढें: WhatsApp की सीक्रेट ट्रिक, ऐसे छिपाएं Locked Chats
Settings > Accounts Centre > Account Settings > Ad Preferences यहां जाकर आप तय कर सकते हैं कि आपको किस तरह के Ads दिखें अगर किसी चैनल में आपको Sponsored लिखा हुआ कोई ऐड दिखे और आप उसे नहीं देखना चाहते, तो बस ‘Hide ad’ पर टैप कर दें। स्टेटस में दिख रहे Ads को छुपाने के लिए आपको ऊपर दिए तीन डॉट (More Options) पर जाना है और वहां से ‘Hide ad’ चुनना है। जून में WhatsApp ने आधिकारिक तौर पर बताया था कि वह स्टेटस में Ads जोड़ रहा है और अब यह फीचर धीरे-धीरे ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। Meta चाहती है कि WhatsApp भी उसकी दूसरी ऐप्स की तरह Ads से कमाई करने वाला प्लेटफॉर्म बन जाए।