Published By: Harshit Harsh | Published: Jun 21, 2023, 09:56 AM (IST)
Elon Musk with PM Modi. (Image: @narendramodi/ Twitter)
Twitter के नए बॉस Elon Musk पीएम मोदी के बड़े फैन बन गए हैं। पीएम मोदी के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर Tesla और Twitter के बॉस Elon Musk ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी के भारत में किसान आंदोलन के दौरान ट्विटर पर सरकार द्वारा बनाए जाने वाले दबाब का जबाब देते हुए कहा है कि ट्विटर हर देश और सरकार के नियमों का पालन करते हुए अपने यूजर्स को पूरी आजादी देता है। और पढें: X में आया कमाल का ‘History’ फीचर, अब नहीं खोएंगे पुराने पोस्ट
एलन मस्क ने कहा कि स्थानीय सरकारों और नियमों के अनुसार कोई भी सोशल मीडिया कंपनी काम करती हैं। अगर, हम स्थानीय सरकारों की बात नहीं मानेंगे तो हमें बंद कर दिया जाएगा। हम नियमों के तहत अपने यूजर्स को पूरी तरह से फ्री स्पीच देने की कोशिश करेंगे। और पढें: X का नया ऑटो ट्रांसलेशन फीचर क्या है और यूजर्स को कैसे फायदा मिलेगा?
Great conversation with @NarendraModi https://t.co/UYpRvNywHb
और पढें: Elon Musk का नया प्लान आया सामने, ला सकते हैं X Chat, टेस्टिंग शुरू
— Elon Musk (@elonmusk) June 21, 2023
पीएम मोदी से मिलने के बाद एलन मस्क ने कहा, “मैं मोदी का फैन हूं। मैं भारत के भविष्य के लिए बहुत उत्साहित हूं। दुनिया के किसी भी बड़े देश की तुलना में भारत के पास अधिक संभावनाएं हैं। पीएम सच में भारत की बहुत परवाह करते हैं। वह हमें भारत में काफी निवेश करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सोलर एनर्जी में निवेश के लिए भारत बहुत अच्छा है। मैं अगले साल भारत की यात्रा करने की तैयारी कर रहा हूं।”
PM मोदी तीन दिन की अमेरिका की यात्रा पर हैं। बुधवार को वह न्यूयॉर्क पहुंचे। जहां उन्होंने टेस्ला के सीईओ और ट्विटर के मालिक एलोन मस्क से मुलाकात की।
नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद एलोन मस्क ने कहा, “मैं मोदी का फैन हूं। मैं भारत के भविष्य के लिए बहुत उत्साहित हूं। दुनिया के किसी… pic.twitter.com/z6HxQHZYCq
— Zee News (@ZeeNews) June 21, 2023
ट्विटर के पूर्व मालिक और सीईओ जैक डॉर्सी ने हाल में एक यूट्यूब चैनल ब्रेकिंग प्वाइंट्स को दिए गए अपने इंटरव्यू में पूछे गए एक सवाल पर कहा कि भारत में किसान आंदोलन के दौरान ट्विटर हैंडल्स को ब्लॉक करने की सिफारिशें की गईं। इसमें ऐसे कई पत्रकार भी शामिल थे, जो सरकार की आलोचना कर रहे थे। इस दौरान हमें यह धमकी दी गई की भारत में ट्विटर को बंद कर दिया जाएगा। साथ ही, कई अधिकारियों के घर पर छापेमारी करेंगे। अगर, आप सूट का पालन नहीं करेंगे, तो आपके दफ्तर बंद होंगे और भारत एक लोकतांत्रिक देश है। हालांकि, एलन मस्क ने जैक डार्सी के दावों का पूरी तरह से खंडन किया है।
Tesla CEO पीएम मोदी से मिलने के बाद बोले कि भारत में किसी भी दूसरे बड़े देश की तुलना में ज्यादा संभावनाएं हैं। यह भारत के भविष्य को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी भी देश के कानूनों का पालन करते हैं। हमारे लिए इससे ज्यादा करना असंभव है। अलग-अलग सरकारों के नियम और कानून भी अलग होते हैं और हम कानून के तहत अपने यूजर्स को फ्री स्पीच देने की हर संभव कोशिश करेंगे।