Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Sep 03, 2025, 11:28 PM (IST)
Swiggy and Zomato
और पढें: Google ने अपने AI Mode को और ज्यादा बनाया पावरफुल, लॉन्च किया ये खास फीचर
त्योहारों के मौसम में लोगों की खाने की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए देश की दो सबसे बड़ी फूड डिलीवरी कंपनियां Swiggy और Zomato ने अपने प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी कर दी है। यह प्लेटफॉर्म फीस वह अतिरिक्त शुल्क है, जो ग्राहक हर ऑर्डर पर देता है। यह फीस डिलीवरी चार्ज, रेस्टोरेंट चार्ज और GST से अलग होती है। Swiggy ने अब ऑर्डर पर 15 रुपये प्लेटफॉर्म फीस लेना शुरू कर दिया है, जो पहले 12 रुपये थी। वहीं Zomato ने भी अपनी फीस 2 रुपये बढ़ाकर 12 रुपये कर दी है। और पढें: Swiggy ने Sarvam AI के साथ की पार्टनरशिप, अब अपनी भाषा में बोलकर होगा खाना ऑर्डर
शुरुआत में ग्राहकों को यह बढ़ोतरी छोटी लग सकती है, लेकिन जब करोड़ों ऑर्डर्स पर इसकी गिनती होती है, तो कंपनियों की कमाई में बड़ा उछाल आता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Zomato रोज़ाना करीब 2.3 से 2.5 मिलियन (23–25 लाख) ऑर्डर पूरे करता है, जबकि Swiggy भी करीब 20 लाख ऑर्डर रोज डिलीवर करता है। इस हिसाब से सिर्फ प्लेटफॉर्म फीस से ही दोनों कंपनियां रोजाना लगभग 3 करोड़ रुपये कमा रही हैं। यही वजह है कि कंपनियां त्योहारों से पहले इन छोटे-छोटे बदलावों के जरिए अपनी आय बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। और पढें: Swiggy जल्द बदलने वाला है ऑर्डर करने का तरीका, खाना मंगाने से लेकर डिलीवरी तक सब कुछ करेगा AI
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह Swiggy की लगातार तीसरी बार प्लेटफॉर्म फीस बढ़ोतरी है। स्वतंत्रता दिवस पर ऑर्डर्स की भीड़ को देखते हुए भी कंपनी ने कीमत बढ़ाई थी, फिर उसे वापस घटाकर 12 रुपये कर दिया था। वहीं दूसरी ओर Zomato धीरे-धीरे 2023 से अपनी फीस बढ़ाता आ रहा है। इसके साथ ही Zomato अब एक नया ‘VIP Mode’ भी टेस्ट कर रहा है। इसमें ग्राहक 50 रुपये अतिरिक्त देकर तेज डिलीवरी और खास सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
इसी बीच फूड डिलीवरी मार्केट में नई चुनौती भी खड़ी हो गई है। बाइक टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी Rapido ने हाल ही में अपना नया फूड डिलीवरी ऐप ‘Ownly’ लॉन्च किया है। यह फिलहाल बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में शुरू किया गया है। कंपनी का दावा है कि वह Swiggy और Zomato से 15 प्रतिशत सस्ती दरों पर खाना उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा यहां न प्लेटफॉर्म फीस होगी, न पैकेजिंग चार्ज और न ही छिपे हुए एक्स्ट्रा खर्च। चावल, अंडे जैसी बेसिक चीजें यहां 100 रुपये से कम कीमत में मिलेंगी। इस तरह Ownly ग्राहकों को किफायती ऑप्शन देने के साथ-साथ बड़ी कंपनियों के बिजनेस मॉडल को चुनौती दे सकता है।