comscore

Samsung ग्राहकों को तोहफा- Upgrade to Awesome प्रोग्राम का हुआ ऐलान, हर दिन 44 रुपये देकर खरीद सकेंगे नया फोन

Samsung ने अपने पुराने ग्राहकों को फेस्टिव गिफ्ट देते हुए Upgrade to Awesome loyalty program का ऐलान किया है। इस प्रोग्राम में ग्राहक कम से कम दाम में नया-नवेला सैमसंग फोन खरीद सकेंगे। जानें डिटेल।

Published By: Manisha | Published: Oct 30, 2023, 06:22 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Samsung Upgrade to Awesome प्रोग्राम का हुआ ऐलान
  • 44 रुपये की शुरुआती EMI पर खरीद सकेंगे नया फोन
  • कई एडिशनल बेनेफिट भी है इस प्रोग्राम का हिस्सा
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung ने अपने ग्राहकों के लिए नया “Upgrade to Awesome” loyalty प्रोग्राम का ऐलान किया है। इस प्रोग्राम के तहत कंपनी अपने सैमसंग ग्राहकों को नए 5G मॉडल में अपग्रेड करने के लिए कई एडिशनल बेनेफिट प्रोवाइड करेगी। हालांकि, इस प्रोग्राम में 2020 से पुराने गैलेक्सी डिवाइस जैसे A सीरीज, ON सीरीज और J सीरीज के फोन शामिल होंगे, जिन्हें अपग्रेड करके नया Samsung Galaxy A सीरीज का 5G फोन ले सकते हैं। इन यूजर्स को Samsung Care+ Screen protection पैक बिल्कुल फ्री मिलेगा। इसके अलावा, गैलेक्सी ए सीरीज के फोन पर कई फेस्टिव कैशबैक ऑफर भी दिए जाएंगे। जानें पूरी डिटेल। news और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम

Samsung ने “Upgrade to Awesome” loyalty प्रोग्राम का ऐलान किया है। इस प्रोग्राम के तहत पुराने सैमसंग ग्राहकों को नए 5G मॉडल में अपग्रेड करने का मौका मिलेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्रोग्राम केवल सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज के 5G फोन खरीदने पर ही उपलब्ध होंगे। इनमें Samsung Galaxy A54G, Galaxy A34 5G, Galaxy A23 5G और Galaxy A14 5G फोन शामिल हैं। इन फोन को आप आसन EMI ऑप्शन के साथ घर ला सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी फोन तो 44 रुपये प्रति दिन की ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। ए23 5जी फोन को 47 रुपये प्रतिदिन देकर घर लाया जा सकता है। ए34 5जी फोन को 49 रुपये प्रतिदिन और ए54 5जी फोन को 63 रुपये प्रतिदिन ईएमआई पर खरीदने का ऑप्शन उपलब्ध है। news और पढें: आपके बेहोश होने से 5 मिनट पहले अलर्ट देगी Samsung Galaxy Watch, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

Samsung Upgrade to Awesome Loyalty Program का फायदा कैसे उठाएं?

1. इसके लिए आपको सबसे पहले अपने पुराने Galaxy स्मार्टफोन में My Galaxy ऐप ओपन करना होगा। news और पढें: 15000 से कम में मिलने वाली 5 बेस्ट Washing Machines, चमका देंगी आपके कपड़े

2. अब अब अपना अकाउंट लॉग-इन करें।

3. अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो आपको पहले अपना अकाउंट क्रिएट करना होगा और फिर लॉग-इन करना होगा।

4. ऐप ओपन करते ही आपको Samsung Upgrade to Awesome Loyalty Program का बैनर नजर आएगा।

5. अब बैनर पर क्लिक करें और आगे दिए गए निर्देशों का पालन करें।

6. इसके बाद एक यूनिक कोड क्रिएट होगा।

7. अब अपने नए Samsung Galaxy A सीरीज के फोन में यह ऐप ओपन करें।

8. इसके बाद पुराने फोन का अकाउंट नए फोन में ओपन करें।

9. यहां भी आपको Samsung Upgrade to Awesome Loyalty Program बैनर पर क्लिक करना होगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

10. अब आपको यहां वो यूनिक कोड डालना है, जो कि आपको अपने पुराने फोन में प्राप्त हुआ था। इसके बाद आप 6 महीने Samsung Care+ Display Protection कवरेज बेनेफिट का फायदा उठा सकेंगे।