comscore

Redmi Smart Fire TV 4K: 43 इंच और 55 इंच के दो नए टीवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Redmi Smart Fire TV 4K भारत में लॉन्च हो गए हैं। इन टीवी में आपको 43 इंच और 55 इंच के दो स्क्रीन साइज मिलते हैं। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Sep 16, 2024, 03:12 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Redmi Smart Fire TV 43 और 55 2024 एडिशन भारत में लॉन्च हो गए हैं। ये टीवी Fire TV OS पर काम करते हैं, जिसमें आपको 12,000 से जयादा OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। फीचर्स की बात करें, तो इन टीवी में आपको 43 इंच और 55 इंच का स्क्रीन साइज मिलता है। ये टीवी 4K रेजलूशन के साथ आते हैं। साथ ही ये Quad-core Cortex A55 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 2GB RAM और 8GB स्टोरेज मिलती है। ऑडियो के लिए 43 इंच मॉडल में 24W साउंड आउटपुट दिया गया है, वहीं, 55 इंच मॉडल में 30W साउंड आउटपुट मिलता है। आइए जानते हैं इन टीवी की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स। news और पढें: 6500mAh बैटरी वाले Xiaomi फोन की पहली सेल, मिलेगी 5000 की तगड़ी छूट

Redmi Smart Fire TV 4K Pricing and availability

कंपनी ने Redmi Smart Fire TV 4K क 43 इंच वेरिएंट को 24,999 रुपये में लॉन्च किया है। वहीं, 55 इंच मॉडल को 35,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। उपलब्धता की बात करें, तो इन टीवी की सेल 18 सितंबर दोपहर 12 बजे से Flipkart व mi.com पर शुरू होगी। news और पढें: Xiaomi Pad 8 हुआ महंगा, 9200mAh बैटरी वाले टैब को अब इतने में खरीदें

Redmi Smart Fire TV 4K Specifications

फीचर्स की बात करें, तो Redmi Smart Fire TV 4K में 43 इंच और 55 इंच के स्क्रीन साइज मिलते हैं। दोनों ही टीवी का रेजलूशन 3840 x 2160 पिक्सल है। इन टीवी में आपको 178 डिग्री व्यूविंग एंगल मिलता है। साथ ही इनमें Vivid Picture Engine, Auto Low Latency Mode, MEMC Reality Flow जैसे फीचर्स भी मौजूद है। इसके अलावा, ये टीवी Quad-core Cortex A55 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें आपको 2GB RAM व 8GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। जैसे कि हमने बताया ये टीवी Fire TV OS 7 पर काम करते हैं। ओएस सपोर्ट के साथ टीवी में आपको 12000 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है, जिसमें Prime Video, Netflix, Disney+Hotstar शामिल हैं। news और पढें: 75 इंच तक के Xiaomi FX Mini LED TV भारत में हुए लॉन्च, कीमत मात्र 32999 रुपये से शुरू

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस टीवी के साथ Alexa सपोर्ट वाला वॉइस रिमोट मिलता है। इस रिमोट में TV Guide, Play Back controls, Channel up/down, mute and shortcut to Prime Video, Netflix और Amazon Music डेडिकेटेड की दिए गए हैं। ऑडियो के लिए 43 इंच मॉडल में 24W स्पीकर्स दिए गए हैं। वहीं, 55 इंच मॉडल 30W साउंड आउटपुट के साथ आया है। इन स्पीकर्स में Dolby Audio, DTS-HD, DTS Virtual:X का सपोर्ट मौजूद है।