Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Mar 02, 2023, 01:59 PM (IST)
रियलमी ने हाल ही में MWC 2023 इवेंट में Realme GT 3 स्मार्टफोन को पेश किया था। इस स्मार्टफोन में पावरफुल Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 240W फास्ट चार्जिंग मिलती है। जीटी 3 के अलावा, अब कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप डिवाइस पर काम कर रही है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है कि क्योंकि हाल ही में 3C सर्टिफिकेशन साइट पर रियलमी के नए डिवाइस को देखा गया है। इसका नाम Realme GT Neo 5 SE या Realme GT Neo 5 Lite हो सकता है। और पढें: Valentine Day के मौके पर Realme ने दिया सरप्राइज, Narzo 90x 5G को लॉन्च किया इस खास कलर के साथ
माय स्मार्टप्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का अपकमिंग Realme GT Neo 5 SE या Realme GT Neo 5 Lite स्मार्टफोन 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, इस मोबाइल फोन का मॉडल नंबर RMX3700 है। यह डिवाइस 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा और इसमें 5G कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अतिरिक्त अगामी फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। और पढें: Oppo में हो रहा Realme मर्ज, क्या भारतीय कर्मचारियों की जॉब्स पर पड़ेगा असर?
पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, रियलमी का अपकमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 2 प्रोसेसर और 64MP कैमरा सेटअप से लैस होगा। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, फोन की कीमत प्रीमियम रेंज में होने की संभावना है। फिलहाल, मोबाइल फोन की ऑफिशियल लॉन्चिंग, फीचर या कीमत के बारे में कोई अपडेट नहीं मिला है। और पढें: Top Smartphone Under 20000: जबरदस्त फीचर्स वाले बेस्ट स्मार्टफोन, कीमत 20 हजार से कम, देखें लिस्ट
रियलमी जीटी 3 स्मार्टफोन की कीमत 649 डॉलर (करीब 53,600 रुपये) है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रेजलूशन 2772 × 1240 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। पावर के लिए मोबाइल फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट और 16GB LPDDR5X RAM दी गई है। यह मोबाइल फोन Android 13 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, मोबाइल में 240W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4600mAh की बैटरी मिलती है।