comscore

OnePlus Pad जल्द सेल के लिए होगा उपलब्ध, Flipkart पर हुआ लिस्ट

OnePlus Pad भारत में जल्द सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह टैबलेट ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Published By: Harshit Harsh | Published: Feb 13, 2023, 12:31 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • OnePlus के पहले टैबलेट को जल्द सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
  • वनप्लस का यह टैबटेल हाल ही में लॉन्च किया गया है।
  • भारत में इसे फ्लिपकार्ट और वनप्लस के ऑफिशियल स्टोर के जरिए बेचा जाएगा।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

OnePlus ने हाल ही में अपने पहले टैबलेट वनप्लस पैड (OnePlus Pad) को ग्लोबली लॉन्च किया है। वनप्लस 11 सीरीज के साथ लॉन्च हुए इस टैबलेट को जल्द ही भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वनप्लस का यह टैबलेट ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। इसके फीचर्स की बात करें तो यह टैबलेट फ्लगैशिप MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट, QHD+ डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आता है। news और पढें: OnePlus Pad 3 Pro टैब 13.2 इंच डिस्प्ले के साथ मारेगा एंट्री! फीचर्स लीक

Flipkart के इस टैबलेट की कीमत अभी रिवील नहीं की गई है। कंपनी इसे इस साल अप्रैल में ऑनलाइन सेल के लिए उपलब्ध कराएगी। फ्लिपकार्ट पर इस टैबलेट की माइक्रोसाइट बनाई गई है, जहां इसके फीचर्स भी शेयर किए गए हैं। इसके अलावा OnePlus Pad को OnePlus के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के जरिए सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। news और पढें: Tablets under 35000 on Amazon: OnePlus से लेकर Apple iPad तक, जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ आते हैं ये टैब

OnePlus Pad के फीचर्स

वनप्लस के इस टैबलेट में 11.7 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो QHD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस टैबलेट में इस्तेमाल किए गए डिस्प्ले का रेजलूशन 2800 x 2000 पिक्सल है और इसकी पीक ब्राइटनेस 500 निट्स तक सपोर्ट करेगी। यह टैबलेट MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 12GB तक LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। news और पढें: 12 इंच से बड़े डिस्प्ले वाले धाकड़ Tablets, गेमिंग से लेकर मूवी देखने तक का मिलेगा 1 नंबर अनुभव

वनप्लस ने अपने पहले टैबलेट में कई एंटरटेनमेंट फीचर्स भी दिए हैं, जिनमें Dolby Atmos और Dolby Vision शामिल है। इसके अलावा इस टैबलेट में ओमनीबियरिंग साउंड फील्ड टेक्नोलॉजी दिया गया है। यह टैबलेट 9,510mAh की बड़ी बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इस टैबलेट को एक बार चार्ज करके पूरे महीने तक स्टैंडबाई मोड में रखा जा सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

OnePlus Pad में दो कैमरे दिए गए हैं, जिनमें 13MP का मेन रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह टैबलेट Android 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 पर काम करता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वाड कोर स्पीकर सिस्टम, डॉल्वी एटमस और Wi-Fi 6 जैसे फीचर्स मिलते हैं।