Written By Manisha
OnePlus Pad 3
OnePlus Pad 3 के बाद मार्केट में OnePlus Pad 3 Pro दस्तक देने वाला है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में इस टैब के फीचर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। लीक फीचर्स की बात करें, तो इस टैब में 13.2 इंच का डिस्प्ले देने वाली है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। इसके अलावा, टैब Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा। टैब की बैटरी 13000mAh की होने वाली है, जिसके साथ आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। आइए जानते हैं वनप्लस के अपकमिंग टैबलेट से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: OnePlus N6x फोन 7000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 20 हजार से कम
टिप्सटर Digital Chat Station ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो के जरिए OnePlus Pad 3 Pro के फीचर्स लीक किए हैं। लीक के मुताबिक, वनप्लस के अपकमिंग टैब में पिछले मॉडल की तरह ही 13.2 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा, यब टैब Qualcomm के फ्लैगशिप प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसमें कंपनी 16GB RAM व 512GB स्टोरेज दे सकती है। और पढें: 45000 से कम में आने वाले बेस्ट Smartphones, Camera से लेकर Gaming तक हर मामले में हैं दमदार
कहा जा रहा है कि इस टैब की बैटरी 10,000mAh से ज्यादा की हो सकती है। लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो वनप्लस का अपकमिंग टैब Oppo Pad 5 Pro जैसा हो सकता है। ऐसे में वनप्ल का टैब 13000mAh बैटरी के साथ आ सकता है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी इस टैब में Titanium और Green कलर ऑप्शन लेकर आ सकती है।
OnePlus Pad 3 के फीचर्स की बात करें, तो इस टैबलेट में 13.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz का होगा। वहीं, रेजलूशन 2,400×3,392 पिक्सल का हो सकता है। इसके अलावा, यब टैब Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
इसमें कंपनी 16GB RAM व 512GB स्टोरेज दे सकती है। यह टैब Adreno 830 GPU के साथ आ सकता है। फोटोग्राफी के लिए वनप्लस के टैब में 13MP का रियर कैमरा मिलने वाला है। इसके साथ सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है। टैब की बैटरी 12,140mAh की है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।