Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Oct 14, 2025, 05:20 PM (IST)
OnePlus 15 अक्टूबर में लॉन्च होने को तैयार है। इस फोन को कंपनी ने ऑफिशियली टीज करना शुरू कर दिया है। टीजर पोस्टर्स के जरिए कंपनी ने फोन के फीचर्स भी कंफर्म कर दिए है। हाल ही में कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह फोन 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आने वाला है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी 50MP का प्राइमरी कैमरा देने वाली है। कंपनी इस फोन में 7500mAh की जंबो बैटरी देगी, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। और पढें: बेहतरीन फीचर्स वाले टॉप-8 स्मार्टफोन, कीमत 40,000 रुपये से कम, देखिए पूरी लिस्ट
OnePlus ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर OnePlus 15 के फीचर्स कंफर्म कर दिए है। हाल ही में कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह फोन 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ दस्तक देने वाला है। ऐसे में फोन का डिस्प्ले मक्खन जैसा सुपर स्मूथ चलने वाला होगा। यह OnePlus 13 में मौजूद 120Hz रिफ्रेश रेट के मुकाबले बड़ा अपग्रेड होने वाला है। लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो फोन में 1.15mm पतले बेजल्स मिल सकते हैं, जो कि फोन के चारों किनारों पर देखे जा सकते हैं। और पढें: 8000mAh बैटरी के साथ OnePlus N6 ने मारी धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत और सभी फीचर्स
अन्य फीचर्स की बात करें, तो OnePlus 15 फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा। सिक्योरिटी के लिए फोन में अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंरगप्रिंट सेंसर मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है। लीक की मानें, तो फोन में 7500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
हाल ही में 91mobiles Hindi की लेटेस्ट रिपोर्ट में OnePlus 15 की कीमतों को लीक किया गया था। लीक की मानें, तो यह फोन भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। इस फोन की कीमत 65,000 रुपये से 75000 रुपये के बीच हो सकती है।