comscore

Nothing Phone (3) और Headphone (1) के सभी फीचर्स लीक, 1 जुलाई को है लॉन्चिंग

Nothing Phone (3) और Headphone (1) भारत में कल 1 जुलाई को लॉन्च होने वाले हैं। इन दोनों ही डिवाइस के लगभग सभी फीचर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं।

Published By: Manisha | Published: Jun 30, 2025, 11:15 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Nothing Phone (3) और Headphone (1) भारत में 1 जुलाई को लॉन्च होने वाले हैं। नथिंग फोन 3 कंपनी का फ्लैगशिप फोन होगा। इसके अलावा, इस बार कंपनी अपने वियरेबल सेक्शन को एक्सपेंड कर पहला ओवर-ईयर हेडफोन लेकर आ रही है, जो कि Nothing Headphone (1) होगा। हर किसी की नजर अब इन डिवाइस पर है। लॉन्च में बस 1 दिन बचा है। लॉन्च से पहले इन डिवाइस के कई फीचर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। यहां जानें डिटेल्स। news और पढें: Nothing Phone 4a Pro जल्द हो सकता है लॉन्च, UAE की TDRA साइट पर हुआ लिस्ट

Nothing Phone (3) Leak Specs

लीक फीचर्स की बात करें, तो Nothing Phone (3) में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का होने की उम्मीद है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा। news और पढें: Nothing Phone 4a और 4a Pro जल्द करेगा मार्केट में एंट्री, EEC सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर हुआ लिस्ट


फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ कंपनी OIS सपोर्ट पेश करने वाली है। फोन की बैटरी 5150mAh की हो सकती है, जिसके साथ कंपनी 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है। लीक कीमत की बात करें, तो कंपनी इस फोन को 5500 रुपये में पेश कर सकती है।

Nothing Headphone (1)

Nothing Headphone (1) के लीक फीचर्स की बात करें, तो इसमें 40mm PU and nickel-coated dynamic ड्राइवर दिए जा सकते है। इनमें ANC का सपोर्ट मौजूद होगा। कहा जा रहा है कि कंपनी इनमें 1,040mAh तक की बैटरी दे सकती है। यह हेडफोन सिंगल चार्ज पर 80 घंटे तक चल सकते हैं। वहीं, ANC ऑन होने पर यह 35 घंटे तक का प्लेबैक प्रोवाइड करते हैं। इसके अलावा, कहा जा रहा है कि यह हेडफोन 5 मिनट की चार्जिंग पर 2.4 घंटे तक प्लेबैक प्रोवाइड करेंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Nothing Phone 3 India Launch Where to Watch

कंपनी Nothing Phone 3 और Headphone (1) को भारत में 1 जुलाई को लॉन्च करने वाली है। यह लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट का लाइवस्ट्रीम आप कंपनी के YouTube चैनल पर देख सकते हैं।