comscore

Motorola Edge 70 Pro भारत में जल्द देगा दस्तक! अप्रैल में होगी लॉन्चिंग

Motorola Edge 70 Pro फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक देने सकता है। दरअसल, Flipkart पर नया Moto फोन Coming Soon टैग के साथ लिस्ट है।

Published By: Manisha | Published: Apr 13, 2026, 08:46 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Motorola Edge 70 Pro स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है। हालांकि, Flipkart पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इस साइट के जरिए फोन के नाम को रिवील नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि यह Motorola Edge 70 Pro फोन हो सकता है। यह फोन हाल ही में सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया था। इस सर्टिफिकेशन के जरिए जानकारी मिली थी कि फोन जल्द ही भारत में दस्तक देगा। अब कंपनी ने नए मोटोरोला फोन की लॉन्चिंग को टीज कर दिया है। यहां जानें डिटेल्स। news और पढें: Moto Pad 70 Pro टैब 10200mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Motorola Now Teasing New Phone

Flipkart पर नए Motorola स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को टीज किया गया है। फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। इस साइट में फोन Coming Soon टैग के साथ लिस्ट है। इस लिस्टिंग के जरिए रिवील हो गया है कि फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा, कंपनी फोन में ब्लू, ग्रीन व व्हाइट कलर ऑप्शन पेश करेगी। news और पढें: Motorola Edge 70 Pro+ की सेल आज से होगी शुरू, बंपर छूट के साथ मिलेगी सस्ती EMI

इसमें आपको “tailored-fabric finish”, “satin-luxe finish” और marble finish” जैसे ऑप्शन मिलेंगे। फ्लिपकार्ट साइट के यूआरएल में रिवील किया गया है कि “Moto Coming Soon Apr26”। इसका मतलब यह फोन अप्रैल में ही लॉन्च होगा। जल्द ही कंपनी फोन की लॉन्च डेट भी रिवील कर देगी। news और पढें: Motorola Edge 70 Pro+ 5G भारत में लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ मचाएगा धमाल

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Motorola Edge 70 Pro Specs leak

जैसे कि हमने बताया हाल ही में Motorola Edge 70 Pro फोन ऑनलाइन लिस्टिंग में स्पॉट किया गया था। लीक की मानें, तो कंपनी फोन को 6500mAh बैटरी के साथ पेश करने वाली है, जिसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने फोन के फीचर्स से जुड़ी भी कोई जानकारी शेयर नहीं की है। कहा जा रहा है कि मोटो का यह फोन लो-लाइट फोटोग्राफी करन में सक्षम होगा। इसके अलावा, फोन में wireless charging, Wi-Fi 6E और NFC सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।