Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 25, 2023, 06:12 PM (IST)
Lenovo Yoga Book 9i लैपटॉप को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने अपने फुल साइज डुअल स्क्रीन OLED लैपटॉप को MWC 2023 में पेश किया था। यह प्रोडक्टिविटी को बूस्ट करने के साथ-साथ मल्टी मोड फंक्शनेलिटी ऑफर करता है। Lenovo Yoga Book 9i की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 लैपटॉप Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Lenovo Yoga Book 9i लैपटॉप को कंपनी ने भारत में 2,24,990 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है। लैपटॉप को कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिल रहा है। वेरिएंट के अनुसार, कीमत अलग होगी। आज से इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। यूजर्स Lenovo की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस लैपटॉप को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। लैपटॉप को कंपनी ने Tidal Teal कलर ऑप्शन में पेश किया है। और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो
फीचर्स की बात करें तो यह दुनिया का पहला 13.3 इंच डिस्प्ले वाला डुअल फुल साइज OLED लैपटॉप है। लैपटॉप के दोनों पेनल 13.3 इंच के 2.8k OLED टचसक्रीन हैं। यह 100% DCI-P3 colour gamut सपोर्ट, Dolby Vision, Vesa Certified और DisplayHDR ऑफर करता है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। और पढें: Amazon Sale में Laptop पर बंपर छूट, HP, Dell और Asus Laptop हुए सस्ते
लैपटॉप में 360-डिग्री हिंज मिल रहा है, जो इसे कई मोड में यूज करने की सुविधा देता है। इन मोड को बुक मोड, स्क्रॉल मोड और टेंट मोड कहा जाता है। आप आसानी से सिलेक्ट क र सकते हैं कि इस लैपटॉप की तरह यूज करना चाहते हैं या टैबलेट की तरह।
इसकी यह खासियत इसे बाकी सभी लैपटॉप से अलग बनाती है। इन सभी फॉर्म फैक्टर और डुअल डिस्प्ले के बावजूद, लेनोवो का कहना है कि Lenovo Yoga Book 9i का वजन केवल 1.34 किलोग्राम है और यह 16 मिमी पतला है।
इस लैपटॉप को इंटेल ईवो प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह 13th Gen Intel Core i7 सै लैस है। इसमें 1TB तक SSD स्टोरेज और 16GB तक LPDDR5X RAM का ऑप्शन मिल रहा है। लैपटॉप में Intel Iris Xe इंटीग्रेटेट GPU दिया गया है। इसके अलावा, कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में तीन यूएसबी टाइप-सी थंडरबोल्ट 4.0 पोर्ट हैं, जो तेज डेटा ट्रांसफर, फास्ट चार्जिंग और 4K डिस्प्ले तक कनेक्ट होने में मदद करते हैं।
लेनोवो ने लैपटॉप को कई बेहतरीन एक्सेसरीज के साथ पेश किया है। इनमें एक अलग करने वाला ब्लूटूथ कीबोर्ड, एक फोलियो स्टैंड और एक डिजिटल पेन 3 स्टाइलस शामिल है।
लेनोवो योगा बुक 9i में रैपिड चार्ज सपोर्ट के साथ 80Whr की बैटरी दी गई है। सिंगल-स्क्रीन यूज करने पर यह 14 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और 10 घंटे तक की ऑफिस प्रोडक्टिविटी देने का दावा करता है। दोनों डिस्प्ले का यूज करने पर 10 घंटे तक चल सकता है। लैपटॉप 65W USB-C चार्जिंग एडॉप्टर के साथ आता है।