Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 23, 2024, 03:23 PM (IST)
Lenovo IdeaPad Pro 5i भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का नया AI फीचर्स से लैस लैपटॉप है। इस लैपटॉप को दिंसबर में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। वहीं, अब कंपनी ने इसे भारत में अपग्रेडेड फीचर्स के साथ पेश कर दिया है। फीचर्स की बात करें, तो इस लैपटॉप में 14 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह Intel Core Ultra सीरीज सीपीयू से लैस है। इस लैपटॉप में 32GB RAM व 1TB स्टोरेज मिलती है। इसकी बैटरी 84Wh की है, जिसके साथ रैपिड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप 15 मिनट की चार्जिंग पर 3 घंटे तक की यूसेज देता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Lenovo Legion Y700 Gen 5 गेमिंग टैब 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सभी स्पेक्स
कंपनी ने Lenovo IdeaPad Pro 5i को 109,990 रुपये में पेश किया गया है। इसकी सेल आज 23 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इस लैपटॉप को कंपनी की वेबसाइट व ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदा जा सकता है। इसमें lone Artic Grey कलर ऑप्शन पेश किया गया है। और पढें: Tablets under 35000 on Amazon: OnePlus से लेकर Apple iPad तक, जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ आते हैं ये टैब
-14 इंच का OLED डिस्प्ले और पढें: MWC 2026: Lenovo Yoga 9i 2-in-1 Aura Edition और Yoga Pro 7a हुए पेश, जानें खूबियां
-Intel Core Ultra 9 185H प्रोसेसर
-NVIDIA GeForce RTX 4050 laptop GPU
-84Wh बैटरी
फीचर्स की बात करें, तो Lenovo IdeaPad Pro 5i में 14 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। वहीं, रेजलूशन 2.8K का है। आंखों की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Low blue light सर्टिफिकेशन के साथ आता है। यह लैपटॉप Windows 11 Pro पर काम करता है।
इसके अलावा, यह लैपटॉप Intel Core Ultra 9 185H प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 32GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलती है। ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA GeForce RTX 4050 laptop GPU सपोर्ट मिलता है।
लैपटॉप की बैटरी 84Wh की है। सिंगल चार्ज पर यह लैपटॉप 14 घंटे तक चलता है। जैसे कि हमने बताया इस लैपटॉप में Rapid Charge Express चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप 15 मिनट की चार्जिंग पर 3 घंटे तक की यूसेज प्रोवाइड करता है। ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है। इस लैपटॉप MIL-STD-810H मल्ट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए Thunderbolt 4, USB-C 3.2 Gen 1, HDMI 2.1 आदि शामिल है।