Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 28, 2023, 04:51 PM (IST)
iPhone 16 सीरीज को कुछ दिन पहले लॉन्च हुई iPhone 15 लाइनअप के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा। इस अपकमिंग सीरीज के तहत iPhone 16, 16 Plus, 16 Pro और 16 Pro Max या Ultra को उतारा जा सकता है। इन स्मार्टफोन से जुड़ी तमाम लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिनसे स्पेसिफिकेशन का पता चला है। इस कड़ी में अब एक और रिपोर्ट आई है। इससे फोन में मिलने वाले प्रोसेसर की जानकारी मिली है। आइए खबर में जानते हैं… और पढें: भारत में महंगे क्यों होते जा रहे हैं Smartphones? जानिए वजह
MacRumours ने अपनी रिपोर्ट में एप्पल (Apple) प्रोडक्ट्स के एनालिस्ट Jeff Pu का हवाला देते हुए बताया कि अपकमिंग iPhone 16 सीरीज के बेस मॉडल यानी iPhone 16 और iPhone 16 Plus में A18 चिपसेट दिया जाएगा। वहीं, प्रो मॉडल iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में A18 Pro बायोनिक प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा, फोन्स से जुड़े किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। और पढें: Apple यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, Watch और AirPods में आए नए हेल्थ फीचर
अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो आईफोन 16 सीरीज के फोन्स में सुपर रेटिना डिस्प्ले दी जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, लाइनअप के हैंडसेट्स में आईफोन 15 सीरीज की तुलना में बेहतर कैमरा और बैटरी मिल सकती है। फिलहाल, आईफोन 16 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं मिला है। ऐसे में कहना मुश्किल है कि सीरीज को कब लॉन्च किया जाएगा। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Fortnite गेम फिर App Store पर आया
हाल ही में आई लीक्स की मानें, तो आईफोन 16 सीरीज की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी जा सकती है। इस लाइनअप के फोन्स को आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
आईफोन 15 सीरीज को 12 सितंबर के दिन लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max आते हैं। इस लाइनअप की शुरुआती कीमत 79,990 रुपये है। सीरीज के सभी फोन में Dynamic Island फीचर मिलता है। आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस में इस बार सुपर रेटिना डिस्प्ले के साथ 48MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि प्रो मॉडल्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
आईफोन 15 सीरीज के सभी स्मार्टफोन में इस बार लाइटनिंग पोर्ट की जगह यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस और ब्लूटूथ जैसे फीचर मिलते हैं।