Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 18, 2023, 04:41 PM (IST)
iPhone 15 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है। अब इस लाइनअप की अपग्रेडेड सीरीज यानी iPhone 16 की चर्चा होने लगी है। इस सीरीज के तहत iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को उतारा जा सकता है। इस लाइनअप जुड़े कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। इनसे फोन्स के फीचर का पता चला है। अब ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमान (Mark Gurman) ने आईफोन 16 सीरीज के प्रो मॉडल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इसके साथ ही, उन्होंने Apple Watch Series X और नेक्स्ट जेन iPad Pro को लेकर भी जानकारी दी है। और पढें: क्या iPhone 15 और iPhone 16 जैसे पुराने आईफोन हो जाएंगे महंगे ? जानिए यहां
मार्क गुरमान के मुताबिक, iPhone 16 के प्रो मॉडल को iPhone 15 Pro व iPhone 15 Pro Max के सक्सेसर के तौर पर अगले साल यानी 2024 में पेश किया जाएगा। इन अपकमिंग मॉडल में बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। प्रो वेरिएंट्स की बॉडी में titanium का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा, गुरमान ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। और पढें: iPhone 16 हुआ सस्ता, सिर्फ यहां मिल रहा इतना बड़ा डिस्काउंट
पिछली मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो iPhone 16 के प्रो मॉडल में A18 Pro बायोनिक प्रोसेसर दिया जा सकता है। साथ ही, फोन में 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और दमदार बैटरी मिलने की उम्मीद है। और पढें: Croma की Everything Apple Sale शुरू, iPhone 17 और iPhone 16 पर जबरदस्त डिस्काउंट
एप्पल वॉच सीरीज एक्स की बात करें, तो गुरमान का मानना है कि यह स्मार्टवॉच सीरीज नए डिजाइन और हेल्थ फीचर्स के साथ आ सकती है। वहीं, iPad Pro टैबलेट को 11 व 13 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया जा सकता है।
इस अपकमिंग टैबलेट में OLED डिस्प्ले और 3nm चिप मिल सकती है। फिलहाल, Apple की ओर से अभी तक आईफोन 16 सीरीज, एप्पल वॉच सीरीज एक्स और आईपैड प्रो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
आईफोन 15 सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को शामिल किया गया है। इस लाइनअप की कीमत 79,990 रुपये से शुरू होती है। इस सीरीज के सभी फोन में डायनामिक आइसलैंड मिलता है।
बेसिक और प्लस मॉडल में 48MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि प्रो वेरिएंट्स में 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा, सभी स्मार्टफोन में USB-C पोर्ट मिलता है।