Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 07, 2023, 10:56 AM (IST)
साइबर क्राइम के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। एक छोटी सी गलती लाखों के लिए भारी पड़ जाती है। साइबर अटैक के मामले में भारत सबसे ज्यादा टार्गेट होने वाला देश है। cybersecurity firm Cyfirma की रिपोर्ट के अनुसार, भारत पिछले साल यानी 2022 में सबसे ज्यादा साइबर अटैक की लिस्ट में भारत टॉप पर है। सोमवार को सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, सभी साइबर हमलों में 13.7 प्रतिशत के साथ भारत सबसे अधिक टार्गेट होने वाला देश है। इसके बाद 9.6 प्रतिशत के साथ अमेरिका दूसरे नंबर, 9.3 प्रतिशत के साथ इंडोनेशिया तीसरे और 4.5 प्रतिशत के साथ चीन चौथे नंबर पर है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: AI बन सकता है दुनिया के लिए खतरा, IMF की डराने वाली चेतावनी
भारत में सबसे ज्यादा साइबर अटैक होते हैं। इसका कारण सरकारी एजेंसी पर होने वाले हमलों की संख्या में दोगुना से ज्यादा बढ़ोतरी है। जी हैं, भारत की सरकारी एजेंसी पर साइबर हमले दोगुना से भी ज्यादा हो गए हैं। और पढें: नहीं चाहते हैक हो जाए स्मार्टफोन, फॉलो करें ये टिप्स
2022 की दूसरी छमाही में सरकारी एजेंसियों पर 2021 की इसी अवधि की तुलना में 95 प्रतिशत अधिक साइबर हमले हुए थे। 2022 में भारत में राज्य प्रायोजित साइबर हमलों की संख्या 2021 की तुलना में 100 प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़ गई। रिपोर्ट के अनुसार, हैकर्स द्वारा सबसे अधिक टार्गेट किए जाने वाले क्षेत्रों में हेल्थकेयर शिक्षा, रिसर्च, सरकार और मिल्ट्री हैं। सबसे ज्यादा हैकर्स हेल्थकेयर क्षेत्र पर अटैक करते हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 में भारत में एक संगठन पर हर हफ्ते औसतन 1,866 बार हमला किया गया था। साइबर हमलों में फिशिंग हमले, मैलवेयर हमले और रैंसमवेयर हमले शामिल हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2021 में लगभग 78 प्रतिशत भारतीय संगठनों पर रैंसमवेयर हमले हुए, जिनमें से 80 प्रतिशत हमलों की वजह से डेटा एन्क्रिप्शन हुआ।
जनवरी से जुलाई, 2023 के बीच रिपोर्ट में भारत में विभिन्न उद्योगों को लक्षित करने वाले 39 कैपेंन देखे गए। इन कैंपेन के पीछे फैंसीबियर, टीए505, मिशन 2025, स्टोन पांडा और लाजर ग्रुप जैसे ग्रुप का हाथ हो सकता है।