Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 01, 2026, 01:36 PM (IST)
Veo 3.1 lite launch
Google ने अपने नए AI वीडियो जनरेशन मॉडल Veo 3.1 Lite को लॉन्च कर दिया है, जो कम कीमत में दमदार फीचर्स देने के लिए बनाया गया है। यह मॉडल खासतौर पर उन डेवलपर्स और क्रिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें बड़े पैमाने पर वीडियो बनाना होता है लेकिन बजट कम होता है। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल कम कीमत के बावजूद शानदार परफॉर्मेंस देता है और वीडियो बनाने की प्रक्रिया को काफी आसान बना देता है। यह नया टूल अब Gemini API और Google AI Studio के पेड वर्जन के जरिए उपलब्ध कराया गया है, जिससे डेवलपर्स इसे अपने ऐप्स और प्रोजेक्ट्स में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। और पढें: Google I/O 2026: आखिर क्या है Antigravity 2.0 AI Tool, मिलेगा ये बड़ा फायदा
Veo 3.1 Lite की सबसे बड़ी खासियत इसकी किफायती कीमत है। यह मॉडल Veo 3.1 Fast के मुकाबले लगभग आधी कीमत में उपलब्ध है, जबकि इसकी स्पीड लगभग उतनी ही तेज है। कीमत की बात करें तो 720p क्वालिटी के वीडियो के लिए लगभग $0.05 प्रति सेकंड और 1080p वीडियो के लिए करीब $0.08 प्रति सेकंड खर्च करना होगा। इसके अलावा यूजर्स 4, 6 या 8 सेकंड की वीडियो ड्यूरेशन चुन सकते हैं, जिससे उन्हें अपने बजट के अनुसार खर्च कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले समय में Veo 3.1 Fast की कीमत में भी कटौती की जाएगी, जिससे AI वीडियो टूल्स और ज्यादा सस्ते हो सकते हैं। और पढें: Adobe Acrobat हुआ और भी स्मार्ट, अब AI करेगा मिनटों में पूरा काम
इस नए मॉडल की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह Text-to-Video और Image-to-Video दोनों तरह की सुविधा देता है, यानी अब यूजर्स सिर्फ एक साधारण टेक्स्ट लिखकर या किसी इमेज को इनपुट देकर वीडियो बना सकते हैं। यह फीचर कंटेंट क्रिएटर्स, मार्केटिंग एजेंसियों और ऐप डेवलपर्स के लिए काफी यूजफुल साबित हो सकता है। इसके साथ ही यह मॉडल 16:9 (Landscape) और 9:16 (Portrait) जैसे अलग-अलग वीडियो फॉर्मेट को सपोर्ट करता है, जिससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे Instagram Reels, YouTube Shorts और वेबसाइट्स के लिए वीडियो बनाना आसान हो जाता है। 720p और 1080p रिजॉल्यूशन सपोर्ट के कारण वीडियो क्वालिटी भी बेहतर मिलती है। और पढें: Google ने लॉन्च किया नया Gemini 3.1 TTS, 70+ भाषाओं का मिलेगा सपोर्ट