Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 07, 2026, 02:51 PM (IST)
Adobe ने अपने फेमस PDF प्लेटफॉर्म Adobe Acrobat के लिए एक नया AI-Based Productivity Agent पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह नया टूल यूजर्स के काम को पहले से ज्यादा आसान और तेज बना देगा। यह AI एजेंट सिर्फ टेक्स्ट लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि नेचुरल लैंग्वेज कमांड के जरिए इमेज, प्रेजेंटेशन, सोशल मीडिया पोस्ट, पॉडकास्ट और दूसरे रिच कंटेंट भी तैयार कर सकता है, यानी अब यूजर सिर्फ साधारण भाषा में निर्देश देंगे और AI उनके लिए पूरा कंटेंट बना देगा। Adobe ने इस फीचर को अपने पेड प्लान्स जैसे Acrobat AI, Acrobat Studio और Adobe Express Premium में शामिल किया है। कंपनी का मानना है कि इससे ऑफिस, एजुकेशन और क्रिएटिव काम करने वाले लोगों की प्रोडक्टिविटी काफी बढ़ेगी। और पढें: Google I/O 2026: क्या है GooglF का नया AI Agent Gemini Spark और कैसे करेगा काम? इवेंट के दौरान कंपनी ने किया पेश
Adobe के अनुसार यह Productivity Agent एक एडवांस AI असिस्टेंट की तरह काम करता है, जो अलग-अलग टूल्स और AI मॉडल्स को जोड़कर यूजर के लिए काम पूरा करता है। यह एजेंट Adobe के दूसरे क्रिएटिव AI टूल्स के साथ-साथ थर्ड पार्टी एजेंट्स के साथ भी काम कर सकता है। यूजर अगर किसी डॉक्यूमेंट का समरी, टाइटल या विजुअल कंटेंट बनाना चाहते हैं तो उन्हें सिर्फ एक सिंपल कमांड देनी होगी, खास बात यह है कि यह AI पुराने डॉक्यूमेंट्स, ब्रांड गाइडलाइंस और यूजर की पसंद को भी समझता है ताकि तैयार किया गया कंटेंट उसी स्टाइल और टोन में हो, जैसा यूजर चाहता है। Adobe के Creativity & Productivity Business के प्रेसिडेंट David Wadhwani ने कहा कि कंपनी डॉक्यूमेंट इंटेलिजेंस और AI एजेंट्स को मिलाकर लोगों के काम करने का तरीका बदलना चाहती है। और पढें: ऑफिस और स्कूल के लिए OpenAI ने पेश किया एक खास ChatGPT App, मिलेंगे भर-भर के AI फीचर्स
इसके साथ ही Adobe ने PDF Spaces फीचर में भी बड़ा अपडेट दिया है। PDF Spaces एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां लोग डॉक्यूमेंट्स को शेयर और मैनेज कर सकते हैं। अब इसमें Sharing और Publishing फीचर्स मिलेंगे। यूजर अब PDFs, डॉक्यूमेंट्स, वेबसाइट लिंक और नोट्स को एक जगह जोड़कर अपना पर्सनलाइज्ड स्पेस बना सकते हैं। AI एजेंट इस स्पेस को यूजर की जरूरत के हिसाब से स्ट्रक्चर, मल्टीमीडिया और जरूरी जानकारी के साथ बेहतर बना सकता है। सबसे खास बात यह है कि PDF Spaces को देखने के लिए सामने वाले व्यक्ति के पास Adobe अकाउंट होना जरूरी नहीं होगा। इससे टीमवर्क और कंटेंट शेयरिंग पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी। और पढें: Google Gemini में आया बड़ा अपडेट, अब ऐसे बनाएं फाइल्स और तुरंत करें डाउनलोड
Adobe का कहना है कि यह सिर्फ नया फीचर नहीं, बल्कि डॉक्यूमेंट शेयरिंग का एक बिल्कुल नया तरीका है। कंपनी के Document Cloud डिविजन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Abhigyan Modi ने बताया कि अब डॉक्यूमेंट शेयर करना सिर्फ फाइल भेजना नहीं रहेगा, बल्कि एक पूरा इंटरैक्टिव अनुभव होगा। कंपनियां अपने क्लाइंट्स, टीम या बड़े ऑडियंस के लिए अलग-अलग तरह के कस्टमाइज्ड स्पेसेस तैयार कर सकेंगी। अब AI की मदद से हर डॉक्यूमेंट ज्यादा पर्सनलाइज्ड और स्मार्ट बनेगा।