Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 20, 2026, 01:21 PM (IST)
Google Antigravity 2.0
Google ने अपने बड़े इवेंट Google I/O 2026 में AI Coding Platform ‘Antigravity 2.0’ का नया और ज्यादा एडवांस वर्जन पेश किया है। इस बार कंपनी ने इसे ऐसा बनाया है, जो Coding के कई काम खुद समझकर कर सके। नए अपडेट के साथ Google ने नया Desktop App, CLI Tool और खास SDK भी पेश किया है। इनकी मदद से Developers अपने Custom AI Agents और अलग-अलग Workflows आसानी से बना सकेंगे। Google ने पहली बार Antigravity को पिछले साल लॉन्च किया था। इसे खासतौर पर Cursor जैसे AI Coding Tools को टक्कर देने के लिए लाया गया था। अब नया Antigravity 2.0 पहले से ज्यादा स्मार्ट, तेज और Multitasking वाला बन गया है, यानी यह एक साथ कई Coding और Automation Tasks को बेहतर तरीके से संभाल सकता है। और पढें: Google I/O 2026: पूरी तरह से बदल गया Google Search, अब AI की तरह करेगा काम
Google के अनुसार नया Desktop App यूजर्स को एक साथ कई AI Agents चलाने की सुविधा देगा, यानी अलग-अलग काम एक ही समय पर पूरे किए जा सकेंगे, जिससे काम तेजी से होगा। इसके अलावा Developers अब अपने हिसाब से Custom Subagents भी बना सकेंगे। इन AI Workflows को ऐसे सेट किया जा सकेगा कि वे अपने आप Background में तय समय पर काम करते रहें। कंपनी ने बताया कि नया सिस्टम Google AI Studio, Android और Firebase जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ आसानी से जुड़ जाता है। इससे Developers को अलग-अलग Google Services के साथ काम करना आसान होगा। इस पूरे सिस्टम को Google के नए Gemini 3.5 Flash AI Model की ताकत मिल रही है। Google का दावा है कि इस मॉडल को बनाने में भी Antigravity का इस्तेमाल किया गया है। इसी वजह से Gemini 3.5 Flash Coding और Automation से जुड़े कामों में पहले से ज्यादा तेज और बेहतर प्रदर्शन करता है। और पढें: Google I/O 2026: अब Gmail Inbox खुद देंगे आपके सवालों के जवाब, आया नया AI फीचर
Google ने Antigravity में अब Voice Command फीचर भी जोड़ दिया है, यानी यूजर्स अब सिर्फ बोलकर भी Coding से जुड़े कई काम कर पाएंगे। इससे Coding करना पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा। कंपनी ने इसके साथ नया Antigravity CLI Tool भी लॉन्च किया है। यह खास उन Programmers के लिए बनाया गया है, जो Terminal या Command Window में काम करना पसंद करते हैं। Google ने पुराने Gemini CLI Tool इस्तेमाल करने वाले यूजर्स से नए Antigravity CLI पर आने की सलाह दी है। इसके अलावा Google ने नया Antigravity SDK भी पेश किया है। इसकी मदद से Developers अपने खुद के Custom AI Agents बना सकेंगे, यानी कंपनियां और डेवलपर्स अपनी जरूरत के हिसाब से AI Tools तैयार कर पाएंगे। Google Cloud इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अब Antigravity को सीधे अपने Projects से जोड़ सकेंगे। वहीं AI Studio में Enterprise Users को पहले से तैयार Agent Templates भी मिलेंगे, जिससे AI Agents बनाना और आसान हो जाएगा। कंपनी ने एक नया Export Tool भी दिया है। इसकी मदद से Developers AI Studio में बने अपने Projects को Export करके अपने कंप्यूटर पर आगे काम जारी रख सकेंगे। और पढें: Google लेकर आया खास टूल, कीमत की तुलना कर खुद बताएगा कहां मिलेगी बेहतर डील
Google अब Antigravity की AI Coding टेक्नोलॉजी को अपने आम यूजर्स वाले प्रोडक्ट्स में भी इस्तेमाल करेगा। कंपनी के मुताबिक, अब Google Search में कुछ सवाल सर्च करने पर यूजर्स को सिर्फ टेक्स्ट जवाब नहीं मिलेगा, बल्कि Real-time Custom UI और छोटे Mini Apps भी दिखाई देंगे। इससे Search करना पहले से ज्यादा आसान और मजेदार हो जाएगा। इसके साथ ही Google ने नया AI Ultra Subscription Plan भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 100 डॉलर रखी गई है। कंपनी का कहना है कि इस प्लान में Pro Plan के मुकाबले 5 गुना ज्यादा AI इस्तेमाल करने की लिमिट मिलेगी, वहीं Google ने अपने पुराने सबसे महंगे AI Ultra Plan की कीमत भी कम कर दी है। पहले इसकी कीमत 250 डॉलर थी, जिसे अब घटाकर 200 डॉलर कर दिया गया है। इस प्लान में यूजर्स को Pro Plan से 20 गुना ज्यादा Usage Limits मिलेंगी। Google के अलावा OpenAI और Anthropic जैसी कंपनियां भी पिछले कुछ सालों में कई Premium AI Plans लॉन्च कर चुकी हैं, ताकि अलग-अलग जरूरत वाले यूजर्स को बेहतर AI फीचर्स और ज्यादा सुविधाएं मिल सकें।