Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 21, 2025, 12:44 PM (IST)
Google Nano Banana Pro: गूगल ने अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नया AI इमेज जनरेशन टूल गूगल नैनो बनाना प्रो लॉन्च कर दिया है। इस मॉडल को Google Gemini 3 के साथ लाया गया है। इस लेटेस्ट टूल की मदद से पहले के मुकाबले अब बेहतर इमेज जनरेट की जा सकती हैं। इसकी खासियत है कि यह टेक्स्ट को बेहतर तरीके से समझकर फोटो बना सकता है। इसे यूजर अपने हिसाब से कस्टामाइज भी कर सकते हैं। और पढें: Google सर्च से अब अश्लील कॉन्टेंट हटाना हुआ आसान, आ गया नया टूल, ऐसे करें इस्तेमाल
गूगल और Alphabet के सीईओ सुंदर पिचाई (Sunder Pichai) ने पोस्ट साझा कर कहा कि नैनो बनाना प्रो को खासतौर पर लोगों के लिए लाया गया है। यह बेहद खास है। इसमें टेक्स्ट समझने से लेकर एडिटिंग स्किल तक को जोड़ा गया है, जिससे शानदार इमेज जनरेट करता है। और पढें: Google Maps में जल्द आ सकता है ये कमाल का AI फीचर, यूजर्स को मिलेगी सीधे मैप्स से बातचीत करने की सुविधा
गूगल का कहना है कि उसका एडवांस Nano Banana Pro इमेज क्रिएशन टूल बहुत शानदार है। यह टूल जेमिनी 3 प्रो की रीजनिंग क्षमता और रियल-वर्ल्ड से जानकारी कलेक्ट करके टेक्स्ट को इमेज में बदल सकता है। इसके द्वारा बनाई गई फोटो काफी डिटेल्ड होती हैं। और पढें: Google Pixel 10a की प्री-बुकिंग इस दिन होगी शुरू, Flipkart लिस्टिंग हुई Live
फोटो बनाने के अलावा यह टूल कंटेक्स्ट-रीच, डायग्राम व विजुअल स्टोरीटेलिंग जैसा कंटेंट बनाने में भी सक्षम है। इस एआई मॉडल के माध्यम से मौजूदा फोटोज को एडिट करके बेहतर बनाया जा सकता है।
कंपनी ने बताया कि नैनो बनाना प्रो एक बार में 14 इमेज को ब्लेंड कर सकता है। इसका उपयोग करके यूजर्स अपने हिसाब से फोटो स्टाइल कर सकते हैं। यही नहीं टूल से इमेज के फोकस के साथ-साथ कलर टोन व लाइटिंग को चेंज किया जा सकता है।