comscore

Chandrayaan-3 आज होगा लॉन्च, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीम

भारत आज chandrayaan-3 को चांद की सतह तक पहुंचाने के लिए तैयार है। इसरो आज चंद्र मिशन 3 को लॉन्च करने वाला है। इसकी लॉन्चिंग को लाइव देखा जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।

techlusive.in Written By article news

Written By

Edited by |Published: Jul 14, 2023, 10:28 AM (IST)

Highlights

  • Chandrayaan-3 की लॉन्चिंग को लाइव देखा जा सकेगा।
  • इसे इसरो की वेबसाइट से भी लाइव देख सकेंगे।
  • मिशन को तीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा।

Chandrayaan-3 Launch Live streaming: भारत के लिए आज बहुत बड़ा और खास दिन है। Indian Space Research Organisation (ISRO) का तीसरा चंद्र मिशन (lunar mission) Chandrayaan-3 लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस मिशन के साथ भारत एक बार फिर चांद की सतह तक पहुंचने की कोशिश में लग गया है। news और पढें: 2023 में Chandrayaan-3 मिशन के Vikram Lander ने लगाया था छोटा Jump, अब ISRO को मिली ये बड़ी सफलता

बेसब्री से आज यानी 14 जुलाई, 2023 का इंतजार किया जा रहा था। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन की लॉन्चिंग को ऑनलाइन लाइव देख पाएंगे। समय आदि जानने के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: National Space Day: आज ही के दिन क्यों मनाया जा रहा नेशनल स्पेस डे, जानें इसके पीछे की पूरी कहानी

Chandrayaan-3 Launch

भारत आज दोपहर 2:35 बजे तीसरा चंद्र मिशन लॉन्च करेगा। चंद्रयान-3 की सफलता और चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की उम्मीद के साथ इसकी शुरुआत होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंद्र मिशन 23 या 24 अगस्त के आसपास चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। पूरा मिशन एक चंद्र रात तक चलने की उम्मीद है, जो पृथ्वी पर 14 दिनों के बराबर है। news और पढें: Chandryaan 3: चांद पर आज होगी सुबह, ISRO ने बताया इस दिन जागेंगे प्रज्ञान और विक्रम

यहां देख पाएंगे लाइव

ISRO प्रमुख ने पूरे देश को चंद्रयान-3 के लाइव लॉन्च को देखने के लिए आमंत्रित किया है। चंद्रयान-3 के लाइव लॉन्च इवेंट को देखने के लिए इसरो की वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना था। हालांकि, अब इस विंडो को बंद कर दिया गया है।

इसके बाद भी दर्शक अभी भी इसरो की आधिकारिक वेबसाइट और YouTube चैनल के जरिए चंद्रयान -3 मिशन लॉन्च (Chandrayaan-3 Launch Live Stream) की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। या आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके भी लाइव इवेंट देख सकते हैं।

चंद्रयान-3 की खास बातें

चंद्रयान-3 भारत का तीसरा चंद्र मिशन है। इसरो का दूसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-2 2019 में उतरने का प्रयास करते समय विफल हो गया था। हालांकि, पिछली इस बार इससे बचन के लिए इसरो ने अपकमिंग मिशन के लिए कई अहम बदलाव किए हैं।

चंद्रयान-3 में तीन बड़े कंपोनेंनट में एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉडल शामिल है। यह चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का यूज करेगा, जो अभी भी चंद्रमा के वातावरण में है। इस मिशन का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर कुछ वैज्ञानिक माप लेना है।

च्रंदयान की सफलता के लिए इसे कई टेस्ट से होकर गुजारा गया है। ताकि इस बार किसी भी तरह की कोई चूक न हो।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Chandrayaan-3 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इसे LMV 3 रॉकेट लेकर जाएगा। बता दें कि चंद्रयान के रोवर और लैंडर के नाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह चंद्रयान-3 के लैंडर का नाम ‘विक्रम’ और रोवर का नाम ‘प्रज्ञान’ ही रहेगा।