Published By: Mona Dixit | Published: Jul 03, 2023, 04:13 PM (IST)
YouTube एक लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। ज्यादातर लोग अपना काफी समय इस पर बिताते हैं। क्रिएटर्स की वीडियो देखने के साथ-साथ लोग उन्हें लाइक भी कर सकते हैं। साथ ही, वीडियोज पर कमेंट भी कर सकते हैं। आमतौर पर क्रिएटर्स के लिए यह अच्छा होता है। कई लोग कमेंट के जरिए गलत शब्द और गाली-गलौज करते हैं। हालांकि, यूट्यूब अपने यूजर्स को कमेंट ऑफ करने की सुविधा भी देता है। और पढें: YouTube Shorts अब 2x स्पीड पर देख सकेंगे, ढेरों नए फीचर्स हुए रिलीज
इसका मतलब है कि अगर आप नहीं चाहते हैं कि कोई भी आपकी यूट्यूब वीडियो पर कमेंट करे तो आप इसे ऑफ कर सकते हैं। यूजर्स सभी वीडियो के लिए और किसी एक वीडियो के लिए ऐसा कर सकते हैं। यहां इसका पूरा प्रोसेस बताया गया है। आइये, जानते हैं। और पढें: क्या YouTube अब WhatsApp को देगा टक्कर? नया इन-ऐप चैट फीचर हुआ रोलआउट, ऐसे करें एक्सेस
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूट्यूब में दो तरह के चैनल के लिए कमेंट डिफॉल्ट रूप से बंद रहते हैं। बच्चों के लिए बने चैनल पर कमेंट डिफॉल्ट रूप से बंद होते हैं। उन्हें इनेबल करने का ऑप्शन नहीं मिलता है। और पढें: Google लेकर आया खास टूल, कीमत की तुलना कर खुद बताएगा कहां मिलेगी बेहतर डील
इसके अलावा, प्राइवेट के रूप में मार्क की गई वीडियो के लिए कमेंट ऑफ होते हैं। हालांकि, यदि आपको अपने वीडियो पर कमेंट चाहिए और आप नहीं चाहते कि लोग देखें तो इसे अनलिस्ट कर दें। इसका मतलब है कि यह फीड में या YouTube के सर्च इंजन के जरिये नहीं दिखाई देगा।
आप नीचे बताए गए तरीकों से अपनी यूट्यूब वीडियो पर आने वाले कमेंट को बंद कर सकते हैं।
ध्यान रखें कि ये ऑप्शन ये केवल YouTube स्टूडियो के ब्राउजर वर्जन के लिए उपलब्ध हैं। इनका यूज Android या iPhone ऐप पर नहीं कर सकते हैं।