comscore

Chandrayaan 3 ने YouTube पर भी रचा इतिहास, बना सबसे ज्यादा देखे जाने वाला लाइव इवेंट

Chandrayaan 3 Landing की लाइव स्ट्रीमिंग ने यूट्यूब पर इतिहास रच दिया है। यह अभी तक सबसे ज्यादा देखे जाने वाला लाइव इवेंट हो गया है। लाइव इवेंट को फेसबुक पर भी काफी लोगों ने देखा है।

Edited by Mona Dixit |Published: Aug 24, 2023, 09:04 AM (IST)

Highlights

  • Chandrayaan 3 Landing की लाइव स्ट्रीमिंग ने इतिहास रचा है।
  • यह अभी तक यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला लाइव इवेंट बन गया है।
  • इसने ब्राजील बनाम दक्षिण कोरिया के फुटबॉल मैच का रिकॉर्ड तोड़ा है।

Chandrayaan 3 ने कल यानी 23 अगस्त को चंद्रमा पर अपने कदम रख दिए हैं। सॉफ्ट लैंडिंग के बाद भारत वर्ष में खुशी की लहर है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों की नजर भी भारत के सबसे बड़े मून मिशन (Moon Mission) पर लगी हुईं थी। चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के इतिहास रच दिया है। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंड करने वाला पहला देश बन गया है। इतना ही नहीं, इसरो ने एक और इतिहास रचा है। news और पढें: Chandryaan 3: चांद पर आज होगी सुबह, ISRO ने बताया इस दिन जागेंगे प्रज्ञान और विक्रम

सॉफ्ट लैंडिंग के लाइव स्ट्रीमिंग को लगभग 8.5 मिलियन (यानी 85 लाख) लोगों के यूट्यूब पर लाइव देखा है। इसके साथ यह यूट्यूब पर अब तक का सबसे ज्यादा लाइव देखे जाना वाला इवेंट बन गया है। बता दें कि ISRO के YouTube चैनल और फेसबुक पेज पर इवेंट लाइव देखा जा सकता था। news और पढें: Chandrayaan 3: PM Modi की बड़ी घोषणा, 23 अगस्त को मनाया जाएगा National Space Day

Chandrayaan Live Stream ने तोड़ा रिकॉर्ड

भारत के मून मिशन की लाइव स्ट्रीमिंग ने ब्राजील बनाम दक्षिण कोरिया के फुटबॉल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह कल से पहले YouTube पर सबसे ज्यादा देखे वाला लाइव इवेंट था। इस इवेंट को एक साथ 6.15 मिलियन लोगों ने देखा था। हालांकि, अब Chandrayaan 3 लाइव स्ट्रीमिंग यह रिकॉर्ड तोड़ चुका है। YouTube के साथ-साथ फेसबुक पेज पर भी लाइव स्ट्रीमिंग को काफी लोगों ने देखा। news और पढें: Chandrayaan 3: दुनिया हैरान, हॉलीवुड फिल्मों की लागत से कम खर्चे में भारत पहुंचा चांद पर

जब चंद्रयान-3 लैंडर चंद्रमा की सतह पर पहुंचा, तब फेसबुक पर 355.6K से अधिक लोग जुड़े हुए थे। DD नेशनल टीवी पर भी इसे काफई लोगों के दखा है। चंद्रयान 3 विक्रम लैंडर चंद्रमा पर पहुंचा, तब चैनल के यूट्यूब लिंक पर 750,822 से अधिक लोग इवेंट देख रहे थे।

चंद्रयान 3 मिशन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ISRO का यह मून मिशन 14 जुलाई, 2023 को शुरू हो गया था। विक्रम लैंडर ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करके देश के इस बड़े मिशन का अहम पड़ाव पार कर लिया है। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर अगले 14 दिनों तक चांद पर रहेंगे।

सॉफ्ट लैंडिंग पर प्रधनामंत्री ने इसरो और भारत के लोगों को बधाई देते हुए संबोधित किया। इसके अलावा देश के जाने माने सेलिब्रेटी ने भी Chandrayaan 3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर ट्वीट के जरिए अपनी खुशी जताई।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource