Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 08, 2025, 09:57 AM (IST)
CES 2025 में बड़ी टेक कंपनियां एक से एक अच्छे प्रोडक्ट पेश कर रही हैं। Lenovo ने भी दुनिया का पहला रोल होने वाला लैपटॉप इस बड़े टेक इवेंट में पेश कर दिया है। इसे Lenovo ThinkBook Plus Gen 6 के नाम से लाया गया है। दो साल पहले कंपनी ने रोल होने वाली स्क्रीन वाले लैपटॉप का कॉन्सेप्ट पेश किया था। अब दो साल बाद कंपनी आखिरकार इसे ले आई है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Lenovo Tab Plus Gen 2 भारत में 10,200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Lenovo ThinkBook Plus Gen 6 के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने दुनिया के पहले रोल होने वाले लैपटॉप में 16.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका पीक ब्राइटनेस 400 nits है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। और पढें: Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 लैपटॉप Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
रोलेबल लैपटॉप और रोलेबल स्मार्टफोन हमेशा ही आकर्षण का केंद्र रहे हैं। इस बार लेनोवो ने थिंकबुक प्लस जेन 6 के साथ इस कॉन्सेप्ट का संभव बना दिया है। बता दें कि लैपटॉप की स्क्रीन को जैसी ही ओपन किया जाता है तो 14 इंच पैनल के लिए आस्पेक्ट रेशियो 5:4 तक पहुंच जाता है और फिर 8:9 तक फैल जाता है, जो फिर से स्क्रॉल करने के लिए स्थान में 50% की वृद्धि है। लैपटॉप 0.78 इंच मोटा है। और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो
Extend your productivity with the Lenovo ThinkBook Plus Gen 6 Rollable PC, featuring an industry first expanding rollable screen! Powered by Intel Core Ultra processors – AI PCs built for business.
Learn more: https://t.co/s3v8ftWSkp | #LenovoCES #WeAreLenovo pic.twitter.com/4KKf5pwNzw
— Carly (@Carly_Okerfelt) January 7, 2025
कीबोर्ड पर एक बंटन मिल रही है, जिसे दबाने से स्क्रीन का साइज बढ़ जाएगा। लैपटॉप में Intel Core Ultra Series 2 चिपसेट और 32GB तक RAM दी गई है। लैपटॉप में 1TB तक स्टोरेज दिया गया है। डिवाइस में 5MP का कैमरा मिलता है। लैपटॉप को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 66 वॉट की बैटरी लगाई है।
इस लैपटॉप की कीमत 3,499 डॉलर है। इसे जल्द मार्केट में लाया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी ने CES 2025 में टैबलेट और कई गेमिंग कंसोलर भी पेश किए हैं।